फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-China World needs India to challenge China supply chain monopoly says Anand Mahindra

India-China: चीन की आपूर्ति-शृंखला एकाधिकार को चुनौती देने के लिए दुनिया को भारत की जरूरत, बोले आनंद महिंद्रा

Tue, 02 Jan 2024 05:07 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 05:07 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर नए साल के संदेश में महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, सभी संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था वह पौराणिक उत्थान हासिल कर रही है, जिसका हम दशकों से इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
India-China World needs India to challenge China supply chain monopoly says Anand Mahindra
आनंद महिंद्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दुनिया को चीन की आपूर्ति-शृंखला के प्रभुत्व के लिए एक विश्वसनीय चुनौती बनने के लिए भारत की जरूरत है। यह 2024 का महान अवसर है। यही वह चीज है जो उत्थान को बढ़ावा देगी। भारत में अभूतपूर्व मात्रा में निवेश आने वाला है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर नए साल के संदेश में महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, सभी संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था वह पौराणिक उत्थान हासिल कर रही है, जिसका हम दशकों से इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस चुनौती का करना पड़ेगा सामना 
महिंद्रा ने कहा, इस साल जो कंपनियां सुविधाओं और कीमत दोनों उत्पादों का पोर्टफोलियो बनाने में सक्षम हैं, उन्हें मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। नया साल हमेशा एक नई शुरुआत का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिछला साल कितना अंधकारमय गुजरा है। 2023 ऐसा वर्ष था, जो संघर्ष, जलवायु बदलाव व कोविड के बाद सुस्ती से उबरा था। नया साल आशावाद और नवीनीकरण का एक नया अवसर लाता है। भारत के लिए विनिर्माण क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने का अवसर या तो हमारी मुट्ठी में है या फिर गंवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed