{"_id":"65c194e63f4867f5d50b2f76","slug":"india-china-ties-strong-economic-ties-between-india-and-china-more-than-1-8-lakh-visas-issued-last-year-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-China Ties: भारत-चीन के बीच मजबूत आर्थिक संबंध, पिछले वर्ष 1.8 लाख से अधिक वीजा किए जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-China Ties: भारत-चीन के बीच मजबूत आर्थिक संबंध, पिछले वर्ष 1.8 लाख से अधिक वीजा किए जारी
Tue, 06 Feb 2024 07:39 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:39 AM IST
सार
कोंग ने ये बात शुक्रवार को मुंबई में चीनी नववर्ष समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा, 2023 चीन और भारत दोनों के लिए उपलब्धियों भरा साल रहा है। यह हमारे लोगों के बीच व्यापक सहयोग से ही संभव हुआ है।
विज्ञापन
भारत और चीन
- फोटो : social media
विस्तार
मुंबई में चीन के महावाणिज्यदूत कोंग शिन्हुआ ने कहा कि चीन और भारत के लोगों के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंध बहुत मजबूत हैं और कोई भी उन्हें एक-दूसरे से अलग नहीं कर सकता। कोंग ने ये बात शुक्रवार को मुंबई में चीनी नववर्ष समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा, 2023 चीन और भारत दोनों के लिए उपलब्धियों भरा साल रहा है। यह हमारे लोगों के बीच व्यापक सहयोग से ही संभव हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में चीन-भारत व्यापार 136.2 अरब डॉलर से अधिक हो गया। उन्होंने कहा कि भारत में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास ने पिछले वर्ष 1.8 लाख से अधिक वीजा जारी किए। यह आंकड़ा कोरोना के बाद चीन जाने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा, मुंबई में पहली बार चीनी दक्षता प्रतियोगिता के आयोजन से भारतीय युवाओं को चीनी भाषा सीखने की प्रेरणा मिली। इसने आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को लेकर हमारी धारणा को और मजबूत किया।
विज्ञापन