फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-China military commander will sit at the negotiating table in Indian territory Chushul on Tuesday

मंगलवार को भारतीय क्षेत्र चुशुल में वार्ता की मेज पर बैठेंगे भारत-चीन के सैन्य कमांडर

Mon, 29 Jun 2020 08:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 29 Jun 2020 08:35 PM IST
सार

  • पिछली दो बैठक चीन के क्षेत्र मोल्डो में हुईं
  • मकसद दोनों देशों में तनातनी कम करना, तनाव घटाना

विज्ञापन
India-China military commander will sit at the negotiating table in Indian territory Chushul on Tuesday
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

लद्दाख के भारतीय सेना की अग्रिम पोस्ट चुशुल में चीन के सैन्य कमांडर मंगलवार को बातचीत के लिए आएंगे। मंगलवार को भारत और चीन के सैन्य कमांडर बैठेंगे और दोनों देशों के बीच में 15 जून की हिंसक झड़प के बाद तेजी से बढ़ गई तनातनी घटाने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


इससे पहले 22 जून को दोनों देशों के सैन्य कमांडर चीन के क्षेत्र मोल्डो में वार्ता की मेज पर बैठे थे। यह बैठक चीन के आग्रह पर बुलाई गई थी। 11 घंटे चली थी और इसमें 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह तथा चीन की तरफ से मेजर जनरल लियु लिन ने नेतृत्व किया था।

विज्ञापन

अप्रैल की स्थिति में लौट जाए चीन की सेना, तनाव खत्म

सेना मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अप्रैल 2020 की स्थिति में लौट जाए, तो तनातनी अपने आप खत्म हो जाएगी। सूत्र का कहना है कि हमारी एकमात्र मांग ही यही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले ही कहा है कि चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि भारतीय सुरक्षा बल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलसीए) का हमेशा आदर करते रहे हैं। हम चीन से भी इसी तरह की अपेक्षा रखते हैं।

निकल सकता है सौहार्द का रास्ता

चीन की चाल हमेशा विस्तारवादी नीति से जुड़ी रही है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय रणनीतिकारों को सैन्य कमांडरों की बातचीत से काफी उम्मीदें हैं। सूत्र बताते हैं कि इस स्तर की वार्ता भारत और के संयुक्त सचिव स्तर की वार्ता तथा वर्किंग ग्रुप के प्रयासों के साथ-साथ चल रही है।



22 जून को मोल्डो में हुई चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने दावे जरूर रखे, लेकिन वार्ता का वातावरण संतोषजनक था। इससे पहले दोनों देशों के सैन्य कमांडर दो जून, छह जून को भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed