भारत-चीन सीमा विवाद: ब्रिगेडियर और कर्नल स्तर की वार्ता फिर शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए ब्रिगेडियर और कर्नल स्तर की वार्ता आज फिर हो रही है। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवां नदी और हॉट स्प्रिंग्स में चल रहे गतिरोध को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश की जा रही है। कई स्थानों पर सैनिकों की संख्या सीमित हो गई है।
India and China holding Brigadier and Colonel-level talks to resolve the ongoing stand-off in Eastern Ladakh at Galwan River area and Hot Springs. There has been limited disengagement of troops at more locations: Indian Army sources pic.twitter.com/FVM9nMQbMp
— ANI (@ANI) June 15, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि छह जून को हुई सैन्य कमांडरों वार्ता में दोनों पक्ष सकारात्मक संदेश देने के लिए सैनिकों को प्रतीकात्मक रूप से पीछे हटाने पर राजी हुए थे। एक सूत्र ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों पक्ष पूरी तरह सेना हटा रहे हैं। इसी बैठक में मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों की बातचीत पर भी सहमति बनी थी।
पांच मई को पहली बार हुई थी झड़प
भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) है। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पांच मई को पहली बार पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के सैनिक दो और बार भिड़े थे। इस विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर लगातार बातचीत हो रही है।
छह जून को हुई सैन्य कमांडरों की वार्ता में भारत ने एलएसी पर पूर्व की स्थिति बहाल करने की मांग की थी। वहीं, सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देशों के बीच विवाद बातचीत के जरिए हल हो जाएगा।