फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China border news: Govt sources cite US intelligence to claim China suffered 35 casualties during Galwan clash

गलवां घाटी झड़प में 35 चीनी जवान हुए हताहत, सूत्रों ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से दी जानकारी

Wed, 17 Jun 2020 02:21 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 17 Jun 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
India China border news: Govt sources cite US intelligence to claim China suffered 35 casualties during Galwan clash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय सेना के साथ हिंसक झड़प में चीनी सेना के 35 जवान हताहत हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संख्या में मारे गए जवान और घायल हुए जवान दोनों शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने अमेरिकी खुफियो रिपोर्टों के हवाले से कहा कि चीनी पक्ष के 35 जवान हताहत हुए हैं। चीन ने झड़प में अपनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हताहत हुए जवानों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में इस सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण दोनों देशों के बीच सीमा पर पहले से जारी गतिरोध की स्थिति और गंभीर हो गई है।


यह भी पढ़ें: मां को शहीद कर्नल संतोष बाबू का वो आखिरी फोन कॉल, इस बात को लेकर थे परेशान

सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चीनी पक्ष के जवान भी उसी अनुपात में हताहत हुए हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से यह जानकारी नहीं है कि झड़प में कितने जवान हताहत हुए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीन सेवा प्रमुखों के साथ बुधवार को पूर्वी लद्दाख में समग्र हालात की समीक्षा की।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र में हालात पर चर्चा के लिए सोमवार रात रक्षा मंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और थलसेना प्रमुख एम एम नरवणे के साथ बैठक की। सैन्य सूत्रों ने बताया कि झड़प में कम से कम चार भारतीय जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: चीन की हेकड़ी, कहा- भारत अपने सैनिकों को अनुशासित करे, हम और टकराव नहीं चाहते

वर्ष 1967 में नाथू ला में झड़प के बाद दोनों सेनाओं के बीच यह सबसे बड़ा टकराव है। उस वक्त टकराव में भारत के 80 सैनिक शहीद हुए थे और 300 से ज्यादा चीनी सैन्यकर्मी मारे गए थे।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प क्षेत्र में यथास्थिति को एकतरफा तरीके से बदलने के चीनी पक्ष के प्रयास के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed