फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india china border live updates beijing alleges indian troops of trespassing LAC ajit doval review situation

चीन को उसी के अंदाज में जवाब दे रहा भारत, डोभाल ने हालात की समीक्षा की

Tue, 01 Sep 2020 12:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 01 Sep 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
india china border live updates beijing alleges indian troops of trespassing LAC ajit doval review situation
एस जयशंकर-अजित डोभाल-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है। चीन ने 29-30 अगस्त को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना के जांबाजों की मुस्तैदी के कारण असफल कर दिया गया। अब भारत में मौजूद चीनी दूतावास ने इस घुसपैठ को दोष भारतीय जवानों पर मढ़ने की कोशिश की है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने भारत-चीन सीमा की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


भारत में मौजूद चीनी दूतावास ने बयान जारी कर कहा, 'भारतीय सैनिकों ने पेंगोंग त्सो के दक्षिणी तट पर एक बार फिर से वास्तविक नियंत्रण रेखा को अवैध रूप से पार करने की कोशिश की। चीन ने सीमावर्ती सैनिकों को नियंत्रित और सीमित करने का आग्रह किया गया है।'
विज्ञापन

 
डोभाल ने हालात की समीक्षा की
वहीं दूसरी तरफ एनएसए अजित डोभाल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत-चीन सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। रक्षा मंत्री द्वारा मंगलवार को एक और उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की संभावना है। यह जानकारी सूत्रों द्वारा दी गई है।



भारत चीन ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत जारी
वहीं भारतीय सेना और चीनी सेना चुशुल/मोल्डो में ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता कर रहे हैं। इस वार्ता में सीमा विवाद को घटाने पर चर्चा की जा रही है। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।


घुसपैठ की चाल नाकाम होते ही चीन के बदले सुर

इससे पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारत-चीन सीमा पर जारी विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन को अपने मतभेदों को काबू में करने की जरूरत है और उन्हें संघर्ष में बदलना ठीक नहीं है।  चीनी विदेश मंत्री ने कहा, बीजिंग हमेशा से विवादित चीन-भारत सीमा के साथ स्थिरता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चीन भारत से बातचीत करना चाहता है, ताकि नई दिल्ली के साथ चल रहे मतभेदों को हल किया जा सके। वहीं, सीमा पार जारी तनाव के लिए वांग ने भारत को जिम्मेदार ठहराया।

राफेल की तैनाती से सकते में चीन
वहीं भारत ने हाल ही में फ्रांस से लाए उन्नत जंगी विमान राफेल की तैनाती की है। इसे देखते हुए चीन ने भी सीमा पर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन की सेनाओं के बीच फिर हुई उकसावे की कार्रवाई से पहले चीन ने लद्दाख इलाके में जंगी विमान तैनात किए थे। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायुसेना ने लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के पास अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान जे-20 को फिर से तैनात कर दिया था। ये विमान अब भी उस इलाके में व्यापक उड़ान भर रहे हैं।

पहले ये विमान दूसरे चीनी बेस पर तैनात थे
सूत्रों के अनुसार, चीन जे-20 और अन्य विमानों का मुख्य रूप से लद्दाख क्षेत्र के उस पार अलग-अलग हवाईअड्डों से उड़ान भरते हुए व्यापक रूप से संचालित कर रहा है। लद्दाख के उस पार इन इलाकों में हॉटन और गार गुंसा इलाका शामिल है। चीन ने पहले भी इन इलाकों में जे-20 विमानों को तैनात किया था। हालांकि, बाद में इन्हें दूसरे चीनी बेस पर तैनात कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed