फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India china border disputes, Local Commander in East Ladakh taking stock of the ground reality in every 48 hours

पूर्वी लद्दाख में स्थानीय कमांडर हर 48 घंटे पर ले रहे जमीनी हकीकत का जायजा

Tue, 28 Jul 2020 05:47 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Jul 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
India china border  disputes, Local Commander in East Ladakh taking stock of the ground reality in every 48 hours
पूर्वी लद्दाख में सेना की निगरानी - फोटो : पीटीआई

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सामान्य स्थिति बहाल करने की प्रक्रिया में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर पर पांचवीं बार वार्ता की तैयारी अंतिम दौर में है। पिछले घटनाक्रम को देखते हुए इस दौर की बातचीत को अति संवेदनशील माना जा रहा है। वार्ता की तारीख तय करने से पहले भारत ठोस तस्दीक कर रहा है। इसके लिए तनावग्रस्त इलाके के स्थानीय कमांडर सेटेलाइट व अन्य तकनीक के जरिये निगरानी से इतर हर 48 से 72 घंटे में जमीनी हकीकत का जायजा ले रहे हैं। इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के कोर कमांडरों के बीच संभवतः शुक्रवार को होने वाली बैठक में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया पर बात होगी। पीछे हटने की सहमति के बावजूद चीन के अड़ियल रवैये के बीच पिछले सप्ताह डब्ल्यूएमसीसी स्तर की बातचीत में चीन ने एक बार फिर सेना पीछे हटाने को प्रतिबद्धता जताई। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जमीनी स्तर पर हालात इससे अलग हैं।
विज्ञापन

गलवां वैली के बाद हॉट स्प्रिंग और गोगरा से चीन से हटने की ठोस तस्दीक की जा रही है।

बीते दिनों खबर थी कि चीन तीनों जगहों से गुजरने वाले पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 से 17ए से डेढ़ किलोमीटर तक पीछे हट गया है। एलएसी के तीन किलोमीटर तक बफर जोन है जिसमें दोनों तरफ की सेना फिलहाल पेट्रोलिंग नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब होने वाली बातचीत में बफर जोन खत्म कर चीनी सेना के पांच अप्रैल से पहले की स्थिति बहाल करने पर बात होगी। इसके अलावा पेगोंग त्सो के फिंगर 5 से 8 के बीच का इलाका भी खाली करने पर आगे की बात होगी। सूत्रों के मुताबिक, डेपसांग पर मामला अभी भी फंसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed