फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China border clash: PLA deployed over 20,000 troops along LAC, Indian army closely observe

चीन की चाल: एलएसी पर तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत ने भी संभाला मोर्चा

Wed, 01 Jul 2020 02:51 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 Jul 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
India China border clash: PLA deployed over 20,000 troops along LAC, Indian army closely observe
एलएसी पर चीन ने तैनात किए 20000 सैनिक (फाइल फोटो)

चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपने 20,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। भारत गंभीरता के साथ शिनजियांग में तैनात 10,000-12,000 चीनी सैनिकों की गतिविधियों को करीब से देख रहा है। 

विज्ञापन


शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एलएसी के पास लगभग दो डिवीजनों (लगभग 20,000) की तैनाती की है। इसके अलावा चीन ने एक और टुकड़ी (10,000 सैनिक) को उत्तरी शिनजियांग प्रांत में तैनात किया है। जो लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी पर है और समतल इलाका होने के कारण उसे हमारे मोर्चे तक पहुंचने में अधिकतम 48 घंटे का समय लगेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, हम उन सैनिकों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रहे हैं जिन्हें भारतीय सीमा के करीब तैनात किया गया है। सूत्रों ने कहा कि भले ही भारत और चीन छह सप्ताह से अधिक समय से कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बात कर रहे हैं, लेकिन इस मोर्चे पर चीन की ओर से सैनिकों की संख्या या उपकरणों में कोई कमी नहीं आई है।

सूत्रों ने कहा कि तिब्बत क्षेत्र में चीन की तरफ से आम तौर पर दो टुकड़ियां होती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय चौकियों से करीब 2,000 किलोमीटर दूर दो और टुकड़ियां तैनात की हैं। सूत्रों ने कहा कि भारतीय पक्ष ने भी स्थिति संभाल ली है और पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के आस-पास के स्थानों पर कम से कम दो और डिवीजनों को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed