फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India calls for closer cooperation in agriculture sector within SCO amit coronavirus crisis

एससीओ बैठक: कृषि क्षेत्र में बेहतरी के लिए भारत की अपील, नजदीकी संपर्क और सहयोग जरूरी

Thu, 12 Aug 2021 09:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Aug 2021 09:47 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी के खाद्य सुरक्षा पर पड़े प्रभाव को लेकर भारत ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आठ सदस्यों के बीच कृषि संबंधी विषयों पर गहन चर्चा और जानकारियों को साझा करने की जरूरत पर जोर दिया। भारत ने कहा कि खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को सक्रिय रखने और किसानों की सुरक्षा के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
India calls for closer cooperation in agriculture sector within SCO amit coronavirus crisis
एससीओ बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : twitter.com/nstomar

विस्तार

एससीओ देशों के कृषि मंत्रियों की छठी बैठक का गुरुवार को आयोजन हुआ। वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला पर कोरोना वायरस महामारी के दीर्घकालिक प्रभाव को देखते हुए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के सामान्य कामकाज को बनाए रखने के लिए सदस्य देशों के बीच निकट संपर्क और सहयोग की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


तोमर ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में भारत व्यापक विकास के पथ पर अग्रसर है और किसानों के हित के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। हम बाकी विकासशील देशों को आत्मनिर्भर और खाद्य सुरक्षित बनाने में सहायता करने के लिए कृषि के सर्वोत्तम तरीकों और क्षमता निर्माण को बाकी विकासशील देशों के साथ साझा करते रहेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि यह काम द्विपक्षीय रूप से और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक को लेकर जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री ने ने कहा कि कोरोना वायरस काल के दौरान भारतीय कृषि क्षेत्र ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। खाद्यान्न का न केवल उत्पादन बढ़ा है बल्कि इसके निर्यात में भी इजाफा हुआ है। तोमर ने कहा कि यह हमारा वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान है। हमारी सरकार नई तकनीकों और तरीकों का विकास करके किसानों और ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को सशक्त बना रही है।


शंघाई सहयोग संगठन के आठ सदस्य देश हैं। इनमें भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। बैठक में तोमर ने गरीबी व भुखमरी को समाप्त करने और खाद्य सुरक्षा व पोषण प्राप्त करने के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed