फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, Brazil hold strategic dialogue in New Delhi to deepen cooperation

India-Brazil: ब्राजील के साथ और गहरा होगा रणनीतिक सहयोग; एस. जयशंकर ने राजदूत सेल्सो अमोरिम से की मुलाकात

Fri, 03 Oct 2025 10:03 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Oct 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
India, Brazil hold strategic dialogue in New Delhi to deepen cooperation
External Affairs Minister S Jaishankar with Brazil’s Special Advisor Celso Amorim - फोटो : X/@DrSJaishankar

भारत और ब्राजील ने अपने रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बातचीत की है। इस बातचीत का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुलाई में हुई ब्राजील यात्रा के दौरान चिह्नित किए गए सहयोग के पांच मुख्य बिंदुओं पर आगे बढ़ना था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार, राजदूत सेल्सो अमोरिम से मिलकर खुशी हुई। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और हमारे रणनीतिक सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर उपयोगी बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने छठी भारत-ब्राजील रणनीतिक वार्ता के लिए नई दिल्ली में राजदूत अमोरिम से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को लेकर चर्चा
डोभाल ने अमोरिम के साथ रक्षा और सुरक्षा, ऊर्जा, दुर्लभ मृदा और महत्वपूर्ण खनिज, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने ब्रिक्स और आईबीएसए जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Shutdown: फंडिंग पर सीनेट में मतदान, फिर हारी ट्रंप सरकार; अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की उम्मीदें धूमिल
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवायु और पर्यावरण के मामले में साझा दृष्टिकोण को लागू करने के प्रयास
उन्होंने नवंबर में ब्राजील में होने वाले सीओपी-30 जलवायु शिखर सम्मेलन पर भी बात की। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की ओर से तय साझा दृष्टिकोण को लागू करने के लिए काम जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें- Delhi : विदेश में बैठे गैंगस्टरों की अब खैर नहीं, लगेगा ट्रायल इन एब्सेंस कानून; आसान हो सकेगा भारत प्रत्यर्पण

लूला दा सिल्वा के भारत दौरे से पहले विशेष सलाहकार की यात्रा
बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार सेल्सो लुइस नून्स अमोरिम राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा की भारत यात्रा से पहले वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अमोरिम नई दिल्ली के दौरे पर हैं। डोभाल और अमोरिम ने भारत-ब्राजील रणनीतिक वार्ता के ढांचे के तहत बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed