फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA bloc will defeat BJP in LS polls, 'Congress-mukt Bharat' not possible, says Rahul gandhi

Congress: राहुल गांधी बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा 'इंडिया', कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं

Fri, 01 Sep 2023 10:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 10:24 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी अपने सुनहरे दिनों में भी पार्टी को खत्म करने में नाकाम रहे थे।

विज्ञापन
INDIA bloc will defeat BJP in LS polls, 'Congress-mukt Bharat' not possible, says Rahul gandhi
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी अपने सुनहरे दिनों में भी पार्टी को खत्म करने में नाकाम रहे थे। गांधी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में कुछ महीने पहले मिली जीत को तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी दोहराएगी।  

विज्ञापन

मुंबई के तिलक भवन में महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के सबसे पुराने राजनीतिक संगठन से डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मीडिया में लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ताकत नहीं है, लेकिन कर्नाटक में भाजपा को किसने हराया?' राहुल गांधी ने इस साल मई में दक्षिणी राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की शानदार जीत का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में जो कुछ भी हुआ वह तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ (जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं) में होगा। इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय चुनावों में भाजपा को हराने जा रहा है और कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में विभाजित नहीं हुई क्योंकि यह विचारधारा पर आधारित है। कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायकों के एक वर्ग के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद पिछले एक साल में राज्य में उनके खेमे में विभाजन देखने को मिला है।

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का सफाया हो जाएगा, जहां से 48 सांसद लोकसभा में दूसरे नंबर पर आते हैं। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने महाराष्ट्र को कांग्रेस पार्टी का 'केंद्र' करार दिया क्योंकि इसका जन्म 1885 में मुंबई में हुआ था।
 

राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुंबई में थे। वायनाड के सांसद ने कहा कि मोदी ने 'कांग्रेस मुक्त भारत' का आह्वान किया था, लेकिन तब की 'महाशक्ति ब्रिटेन' भी देश से पार्टी का सफाया नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि इसके बजाय आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस ने उन्हें देश से भगा दिया।
 

अदाणी समूह के खिलाफ ताजा आरोपों का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा,'मोदी सोचते हैं कि अदाणी के साथ उनके संबंध कांग्रेस को खत्म कर देंगे। उन्हें लगता है कि अदाणी का पैसा कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देगा।'कांग्रेस नेता ने मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी के पुनर्विकास को लेकर भी अदाणी समूह पर निशाना साधा।
 

उन्होंने कहा, 'इन लोगों को एहसास नहीं है कि धारावी और यहां के लोग क्या हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें समझाएगी कि धारावी क्या है। उन्हें लगता है कि असली भारत, गरीबों के भारत का सफाया किया जा सकता है। लेकिन इसे मिटाया नहीं जा सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed