फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA bloc needs to sit and work things out kapil sibal mamata has always fought independently

'INDIA': कपिल सिब्बल बोले- बैठकर मुद्दे सुलझाए विपक्षी गठबंधन; संजय राउत ने ममता बनर्जी को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 11 Feb 2025 04:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Feb 2025 04:01 PM IST
सार

'INDIA': राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को बैठकर सभी समस्याओं को सुलझाना होगा। वहीं, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के 2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उन्हें कांग्रेस से संवाद जारी रखना चाहिए।

विज्ञापन
INDIA bloc needs to sit and work things out kapil sibal mamata has always fought independently
संजय राउत, कपिल सिब्बल। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन को मिली हार पर मंगलवार को वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया की। उन्होंने कहा कि गठबंधन दलों को मिलकर पूरी मेहनत के साथ काम करना होगा, ताकि समस्याओं का हल निकाला जा सके। 

विज्ञापन


कांग्रेस के बारे में बात करते हुए सिब्बल ने कहा कि पार्टी हमेशा मिलकर काम करने की कोशिश करती है और सहमति से आगे बढ़ने का प्रयास करती है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभी उसे गठबंधन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए सिब्बल ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों का उदाहरण दिया, जहां कांग्रेस के खराब प्रर्शन ने गठबंधन को बहुमत तक पहुंचने से रोक दिया था। 
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा, पार्टी हमेशा एकजुट होकर काम करने और सहमति से आगे बढ़ने की कोशिश करती है। यह सच है कि कभी-कभी समस्याएं आती हैं। पिछले बिहार चुनाव में कांग्रेस को सीटें मिली थीं, लेकिन वह जीत नहीं पाई और राजद ने कहा कि वह कांग्रेस के कारण सत्ता में नहीं आ सकी। सभी दलों को यह तय करना होगा कि चुनाव कैसे लड़ा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालिया दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए सिब्बल ने कहा कि उन्हें फायदा यह है कि वे एक ही छत के नीचे चुनाव लड़ते हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा, भाजपा को फायदा यह है कि वहां एक ही कमान है और वे उस कमान के तहत चुनाव लड़ते हैं, इसलिए उन्हें फायदा भी होता है। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा और वहां उन्हें फायदा हुआ। विपक्षी इंडिया गठबंधन को बैठकर सबकुछ सुलझाना होगा। 

ममता ने हमेशा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा: संजय राउत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि  चाहे वह लोकसभा हो या राज्य विधानसभा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता ने हमेशा ही स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा है। 

 
हालांकि, नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा, ममता बनर्जी ने राज्य में इंडिया ब्लॉक से संबंध तोड़ने का फैसला लिया है, फिर भी उन्हें कांग्रेस के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस इस गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, ममता बनर्जी ने हमेशा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा है- चाहे वह लोकसभा हो या विधानसभा। कांग्रेस इंडिया ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा है और उन्हें हमेशा कांग्रेस के साथ संवाद जारी रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed