I.N.D.I.A: विपक्षी गठबंधन की नवगठित समितियों में अतिरिक्त नियुक्तियां, जानिए किस नेता को मिली क्या जिम्मेदारी
I.N.D.I.A: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए शनिवार को मुंबई में अपनी बैठक में गठित समितियों में कुछ अतिरिक्त नियुक्तियां कीं। गठबंधन ने 14-सदस्यीय समन्वय-सह-रणनीति समिति का गठन किया था, जिसमें विभिन्न दलों के सदस्य शामिल हैं।
विस्तार
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए शनिवार को मुंबई में अपनी बैठक में गठित समितियों में कुछ अतिरिक्त नियुक्तियां कीं। गठबंधन ने 14-सदस्यीय समन्वय-सह-रणनीति समिति का गठन किया था, जिसमें विभिन्न दलों के सदस्य शामिल हैं।
'इंडिया' ने घोषणा कि उसने कांग्रेस के गुरदीप सिंह सप्पल, जदयू के संजय झा, शिवसेना के अनिल देसाई, राजद के संजय यादव, राकांपा के पीसी चाको, झामुमो के चंपई सोरेन, समाजवादी पार्टी के किरणमय नंदा, आप के संजय सिंह, माकपा के अरुण कुमार, भाकपा के बिनय विश्वम, नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी, रालोद के शाहिद सिद्दीकी, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, एआईएफबी के जी देवराजन , भाकपा-माले के रवि राय, वीसीके के थिरुमावलन, आईयूएमएल के केएम कादर मोइदिन और केसी-एम के जोस के मणि को सदस्य के रूप में शामिल किया है।
टीएमसी को समिति के लिए बाद में एक नाम देना था। शनिवार को जारी एक बयान में द्रमुक के तिरुचि शिवा और पीडीपी के महबूब बेग के नाम प्रचार समिति में जोड़े गए। कांग्रेस के पवन खेड़ा और द्रमुक की कनिमोई करुणानिधि का नाम मीडिया के लिए कार्यसमूह में जोड़ा गया है, जबकि द्रमुक के दयानिधि मारन और रालोद के रोहित जाखड़ को सोशल मीडिया के लिए गठबंधन के कार्यकारी समूह में जगह मिली है। द्रमुक के ए राजा को शोध के लिए कार्य समूह में जोड़ा गया है।
शुक्रवार को यह घोषणा की गई थी कि सोशल मीडिया के लिए कार्य समूह में सुप्रिया श्रीनेत (कांग्रेस), सुमित शर्मा (राजद), आशीष यादव और राजीव निगम (सपा), राघव चड्ढा (आप), अविंदनी (झामुमो), इल्तिजा महबूबा (पीडीपी), प्रांजल (माकपा), भालचंद्रन कांगो (भाकपा), इफरा जा (नेकां) और वी अरुण कुमार (भाकपा-माले) सदस्य होंगे। तृणमूल कांग्रेस ने अभी तक पैनल में शामिल किए जाने वाले किसी नेता का नाम नहीं दिया है।
मीडिया के लिए कार्य समूह में कांग्रेस नेता जयराम रमेश, राजद के मनोज झा, शिवसेना के अरविंद सावंत, राकांपा के जितेंद्र अहवाद, आप के राघव चड्ढा, जदयू के राजीव रंजन, माकपा के प्रांजल और सपा के आशीष यादव शामिल हैं। झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य और आलोक कुमार, जदयू के मनीष कुमार, सपा के राजीव निगम, भाकपा के भालचंद्रन कांगो, नेकां के तनवीर सादिक, रालोद के प्रशांत कनौजिया, एआईएफबी के नरेन चटर्जी, भाकपा (माले) के सुचेता डे और पीडीपी के मोहित भान भी इसके सदस्य हैं।
शोध के लिए कार्य समूह में कांग्रेस के अमिताभ दुबे, राजद के सुबोध मेहता, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी, राकांपा की वंदना चव्हाण, जदयू के केसी त्यागी, झामुमो के सुदिव्य कुमार सोनू, आप की जैस्मीन शाह, सपा के आलोक रंजन, नेकां के इमरान नबी डार और पीडीपी के आदित्य शामिल हैं।