फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA: BJP made this strategy to neutralize the name of India, how much this idea of PM Modi will work

INDIA: इंडिया नाम को बेअसर करने के लिए भाजपा ने बनाई ये रणनीति, मोदी का ये आइडिया कितना करेगा काम

Tue, 25 Jul 2023 08:02 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार
राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने कहा कि इंडिया शब्द का उपयोग कर विपक्ष ने मोदी पर अचूक हमला किया है। उसे अब तक यह  समझ नहीं आ रहा है कि वह इस हमले का मुकाबला कैसे करे। उन्होंने कहा कि आम जनता इस इंडिया शब्द के पूर्ण नाम को कभी नहीं समझने की कोशिश करेगी...
loader
INDIA: BJP made this strategy to neutralize the name of India, how much this idea of PM Modi will work
Opposition Meet - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

बेंगलुरु बैठक में जब विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया (I.N.D.I.A.) रखा था, तब अचानक भाजपा बैकफुट पर आती दिखाई पड़ी थी। उसे यह समझ ही नहीं आ रहा था कि वह इस नाम का मुकाबला कैसे करेगी? जिस नाम पर स्वयं केंद्र सरकार ने दर्जनों योजनाएं शुरू कर रखी हों, उसका विरोध वह कैसे करेगी। विरोध करने पर जनता के बीच यह गलतफहमी पैदा होने की संभावनाएं ज्यादा थी कि कहीं वह देश का ही विरोध तो नहीं कर रही है। विपक्ष भी अपने इस हमले को अचूक मान रहा था। उसे लग रहा था कि उसके इस तीर का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं होगा।

लेकिन मणिपुर के मुद्दे पर मचे हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को इस असमंजस से निकाल लिया है। पार्टी सांसदों की बैठक के बीच उन्होंने बताया कि किस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी का नाम रखकर देश को लूटा गया। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) और इंडियन मुजाहिदीन जैसे संगठन अपने नाम में इंडिया शब्द का उपयोग करने के बाद भी देश विरोधी काम करते रहे और इन पर प्रतिबंध लगाया गया।

मोदी के बयानों से अब यह साफ है कि आने वाले दिनों में भाजपा विपक्षी दलों के गठबंधन को इन्हीं नामों के साथ जोड़कर हमला करेगी और उसकी विश्वसनीयता कम करने की रणनीति अपनाएगी। प्रचार युद्ध में 2014 से ही बार-बार अपनी काबिलियत दिखा चुकी भाजपा इसको लेकर आक्रामक रुख अपनाएगी और उसे इसका लाभ मिल सकता है। लेकिन क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह आइडिया विपक्ष के इंडिया नाम के असर को बेअसर कर सकेगा?

अब नाम से छलावा देना संभव नहीं

भारतीय जनता पार्टी के एक राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता ने कहा कि छद्म नाम रखकर लोगों को भ्रम में डालने की रणनीति आज की तारीख में संभव नहीं है। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के जमाने में लोग बेहद महत्त्वपूर्ण सूचनाओं से लैस हैं। ऐसे में केवल इंडिया शब्द का उपयोग कर विपक्ष जनता को भ्रम में नहीं डाल सकता।    

भाजपा के पास 'इंडिया' की कोई काट नहीं

राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने कहा कि इंडिया शब्द का उपयोग कर विपक्ष ने मोदी पर अचूक हमला किया है। उसे अब तक यह  समझ नहीं आ रहा है कि वह इस हमले का मुकाबला कैसे करे। उन्होंने कहा कि आम जनता इस इंडिया शब्द के पूर्ण नाम को कभी नहीं समझने की कोशिश करेगी। उसे इसमें केवल इंडिया दिखाई पड़ेगा और लोग इसे देश से जोड़कर देखेंगे।

लेकिन भाजपा जब इस पर हमला करने की कोशिश करेगी, तो उसका नकारात्मक अर्थ निकल सकता है। इस डर से भाजपा में विपक्ष पर हमला करने में हमेशा दुविधा बनी रहेगी। विपक्ष को इस स्थिति का लाभ मिल सकता है। केंद्र के हमलों को देखने के बाद अब उन्हें लगता है कि भाजपा इस हमले का जवाब नहीं खोज पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed