फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Bhutan Relations PM Dasho Tshering Tobgay India Visit Updates Ashwini Choubey Welcome

Bhutan: PM मोदी के बुलावे पर भूटान के प्रधानमंत्री का भारत दौरा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने स्वागत किया

Thu, 14 Mar 2024 03:23 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 14 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

भारत और भूटान के संबंधों का नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भूटानी समकक्ष भारत दौरे पर पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
India Bhutan Relations PM Dasho Tshering Tobgay India Visit Updates Ashwini Choubey Welcome
भूटान के प्रधानमंत्री का स्वागत करते केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ani

विस्तार

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे भारत के राजकीय दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राजकीय दौरे पर पहुंचे भूटानी समकक्ष तोबगे का नई दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री तोबगे का स्वागत किया। भूटानी प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी भी भारत आई हैं। पीएम तोबगे का यह दौरा अंतरराष्ट्रीय संबंधों और कूटनीतिक नजरिए से भी बेहद खास माना जा रहा है। जनवरी में पहली बार पीएम बने तोबगे पहले विदेश दौरे पर भारत पहुंचे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की योजना
गौरतलब है कि भारत के साथ भूटान के बहुत पुराने और मजबूत संबंध रहे हैं। दोनों देशों के रिश्तों में पीएम तोबगे के इस दौरे से काफी मजबूती आएगी, ऐसी संभावना है। प्रधानमंत्री तोबगे के स्वागत में एयरपोर्ट के बाहर सांस्कृतिक नृत्य भी पेश किया गया। बता दें कि 59 साल के दाशो शेरिंग तोबगे का यह दौरा एशिया के साथ-साथ उपमहाद्वीप के बाहर भी द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देगा। भूटानी प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से भी द्विपक्षीय वार्ता की योजना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे 14 से 18 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे। भूटानी प्रधानमंत्री विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से भी द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। भारत आगमन के बाद पीएम तोबगे का देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जाने की भी योजना है। विदेश मंत्रालय ने कहा, पीएम तोबगे के दौरे के दौरान दोनों देशों के पारस्परिक संबंधों में बीते दशकों में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। खबरों के मुताबिक तोबगे के साथ विदेश मंत्री, ऊर्जा, उद्योग, वाणिज्य और रोजगार मंत्री भी भारत आए हैं। भूटान की सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed