फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India becoming 3rd largest economy is ‘guaranteed’: Congress MP's retort to PM Modi

INC: भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के PM मोदी के वादे पर कांग्रेस का तंज- यह तो तय, चाहे कोई सरकार हो

Thu, 27 Jul 2023 09:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 09:38 AM IST
सार

पीएम मोदी ने बुधवार को कहा था कि कार्यकाल की शुरुआत में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 10वें स्थान पर था। आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा। इसी पर कांग्रेस नेता ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
India becoming 3rd largest economy is ‘guaranteed’: Congress MP's retort to PM Modi
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘देश के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की गारंटी वाले’ बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरना तय है और यह सच है, भले ही 2024 के चुनावों के बाद सरकार कोई भी बनाए।

विज्ञापन

गौरतलब है, पिछले साल सितंबर में भारत यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था। इस क्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी शीर्ष चार स्थानों पर हैं।

विज्ञापन

भारत तो बनेगा ही तीसरी अर्थव्यवस्था 

जयराम रमेश ने कहा कि अंकगणितीय अनिवार्यता पर व्यक्तिगत गारंटी देना मोदी जी की खासियत है। इस दशक में भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की भविष्यवाणी पिछले काफी समय से की जा रही है और इसकी गारंटी है- चाहे कोई भी अगली सरकार बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

INDIA की गिनाईं खूबियां

इस बीच, रमेश ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर 26 दलों वाला विपक्षी गुट इंडिया सत्ता में आता है तो प्रधानमंत्री की भाजपा के तहत देश जिस रास्ते पर चलेगा, उसकी तुलना में विकास में एक 'महत्वपूर्ण अंतर' होगा। विपक्षी गठबंधन की खूबी बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि मुख्य अंतर विकास के प्रकार का है, जिसकी इंडिया गारंटी देती हैं। ऐसा विकास जो सामाजिक रूप से कहीं ज्यादा समावेशी है, विकास जो नौकरी पैदा करता है खत्म नहीं, विकास जो हर जगह आय बढ़ाता है और विकास जो पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ है। 

 

 

भाजपा को हराने के लिए बना इंडिया 

कांग्रेस और 25 विपक्षी दल भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने और उसे केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) बनाने के लिए एक साथ आए हैं। 

यह बोले थे पीएम मोदी 

दिल्ली के प्रगति मैदान में बुधवार को एक पुनर्विकसित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र (IECC)  ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से पूरा देश उनकी सरकार की ओर से किए गए कामों का परिणाम देख रहा है।  

पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे पहले कार्यकाल की शुरुआत में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 10वें स्थान पर था। दूसरे कार्यकाल में आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर मैं देश को ये भी विश्वास दिलाता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में पहुंच कर रहेगा और ये मेरी गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed