आत्मनिर्भर भारत: चीन को एक और झटका, रंगीन टीवी के आयात पर लगा प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने बृहस्पतिवार को रंगीन टीवी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार के इस फैसले को चीन को झटका और 'आत्मनिर्भर भारत' की ओर एक और कदम माना जा रहा है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘रंगीन टेलीविजन की आयात नीति को संशोधित किया गया है। इनकी आयात नीति को मुक्त हटाकर प्रतिबंधित श्रेणी में लाया गया है।’
किसी वस्तु को प्रतिबंधित श्रेणी में रखने का मतलब है कि उस सामान का आयात करने वाले कारोबारी को वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डीजीएफटी से आयात लाइसेंस लेना होगा। बता दें कि भारत में रंगीन टीवी का चीन सबसे बड़ा निर्यातक है। उसके बाद क्रमश: वियतनाम, मलेशिया, हांगकांग, कोरिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और जर्मनी जैसे देशों का स्थान है।
पहले लगाया एप्स प्रतिबंध, अब टीवी की बारी
एक ओर चीन से साथ भारत का सीमा विवाद चल रहा है तो भारत भी उसे हर मोर्चे पर जवाब दे रहा है। सरकारी खरीह में सरकार ने चीनी कंपनियों का प्रवेश पहले ही प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से किसी भी तरह की सरकारी खरीद में चाइनीज कंपनियां बोली में शामिल नहीं हो सकती हैं।
इससे पहले डाटा सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत सरकार ने 59 चीनी मोबाइल एप्स पर भी प्रतिबंध लगाया दिया था। वहीं, हाल ही में करीब 47 और एप्स को भी प्रतिबंधित किया गया है। भारत सरकार की इस कार्रवाई से चीन को करारा झटका लगा है और उसने इससे नुकसान की बात भी स्वीकार की है।