फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India bans cold prevention combination medicines for children under four years of age

DCGI: चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सर्दी जुकाम रोधी दवाओं पर रोक; दवाओं की लेबलिंग पर कही ये बड़ी बात

Wed, 20 Dec 2023 09:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Dec 2023 09:59 PM IST
सार

DCGI: भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कहा कि दवा निर्माताओं को अपने उत्पादों पर चेतावनी के साथ लेबल लगाने की जरूरत है कि एफडीसी का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
India bans cold prevention combination medicines for children under four years of age
दवाईयां (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दवा नियामक ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एंटी-कोल्ड ड्रग कॉम्बिनेशन (सर्दी से बचाव वाली सम्मिश्रण दवाओं) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही आदेश दिया है कि दवाओं की लेबलिंग इसी के अनुसार की जाए। निर्धारित दवा संयोजन में क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन शामिल हैं। इसका इस्तेमाल अक्सर सामान्य सर्दी के लक्षणों के इलाज के लिए सिरप या गोलियों में किया जाता है। यह प्रतिबंध का फैसला दुनियाभर में 141 बच्चों की मौत के मद्देनजर लिया गया है। 

विज्ञापन

एंटी-कोल्ड ड्रग कॉम्बिनेशन जिसे फिक्स्ड-ड्रग कॉम्बिनेशन (एफडीसी) भी कहा जाता है, इस पर नियामक का आदेश 18 दिसंबर को जारी किया गया और बुधवार को इसे सार्वजनिक किया गया। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कहा कि दवा निर्माताओं को अपने उत्पादों पर चेतावनी के साथ लेबल लगाने की जरूरत है कि एफडीसी का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए। नियामक ने कहा कि बच्चों में एंटी-कोल्ड ड्रग कॉम्बिनेशन को लेकर शिकायतें मिल रही है। इसलिए हमने यह फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed