{"_id":"6676b4be7a2e639d92027d4a","slug":"india-bangladesh-strengthen-bilateral-ties-with-multiple-mous-agreements-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Delhi: भारत और बांग्लादेश के बीच हुए कई समझौते, अंतरिक्ष के साथ-साथ जमीन पर कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे दोनों देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New Delhi: भारत और बांग्लादेश के बीच हुए कई समझौते, अंतरिक्ष के साथ-साथ जमीन पर कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे दोनों देश
Sat, 22 Jun 2024 05:01 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:01 PM IST
सार
India-Bangladesh: दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में चर्चा की। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए।
विज्ञापन
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए कई समझौते
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वहीं बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आज सुबह प्रधानमंत्री शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके बाद उनकी तरफ से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट का दौरा किया गया। फिर प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हैदराबाद हाउस में विस्तृत चर्चा पूरी की।
'केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण में हुई थीं शामिल'
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की मौजूदा भारत यात्रा दोनों देशों के बीच निरंतर उच्च स्तरीय राजनीतिक जुड़ाव का अहम हिस्सा है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री इस महीने की शुरुआत में 18वीं लोकसभा के चुनाव के बाद 9 जून को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले अंतरराष्ट्रीय नेताओं में से एक थीं। प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत की पिछली राजकीय यात्रा सितंबर 2022 में हुई थी, जिसके बाद वे जी-20 में हिस्सा लेने के लिए एक अतिथि के रूप में भारत आई थीं।
'स्थानीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा'
वहीं प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कई द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की गई। इसमें स्थानीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अहम चर्चा हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने हमारे द्विपक्षीय और उप-क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक नई दिशा और गति देने और सार प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद, कट्टरपंथ और हमारी लंबी भूमि सीमा के शांतिपूर्ण प्रबंधन पर जुड़ाव को तेज करने पर भी सहमति व्यक्त की। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि भारत बांग्लादेश के अंदर तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन का काम भी करेगा, जिसके लिए भारत की ओर से उचित सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
दोनों देशों ने रक्षा सहयोग पर की चर्चा
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, कि दोनों पक्षों ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर सहमति पत्र का आदान-प्रदान किया, जिसका उद्देश्य भारत के प्रक्षेपण यान पर बांग्लादेश के लिए संयुक्त रूप से विकसित छोटे उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए सहयोग स्थापित करना है। दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे बताया कि कनेक्टिविटी भारत-बांग्लादेश साझेदारी के केंद्रीय स्तंभों में से एक है। हम राजशाही और कोलकाता के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू कर रहे हैं। वहीं हम एक और बस सेवा भी शुरू करेंगे जो कोलकाता और चटगांव के बीच होगी।
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम जल्द ही बांग्लादेश से भारत के लिए मेडिकल वीजा को ई-मेडिकल वीजा श्रेणी में डाल देंगे, जो बहुत बड़ी सुविधा प्रदान करेगा और उन लोगों के लिए भी एक बड़ी सुविधा होगी जो इस ई-मेडिकल वीजा योजना का लाभ उठाएंगे।