भारत-बांग्लादेश के विदेश मंत्रियों की बैठक, द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर जताई संतुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकार आयोग की छठी बैठक का आयोजन मंगलवार को हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष डॉ. एके अब्दुल मोमिन के साथ इस बैठक की सह अध्यक्षता की। जयशंकर ने कहा कि हमारे सहयोग की समीक्षा के साथ यह बैठक व्यापक और उत्पादक रही।
बैठक के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर संतुष्टि व्यक्त की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति पर संतुष्टि जाहिर की।
During 6th India-Bangladesh Joint Consultative Commission meeting, foreign ministers of both countries expressed satisfaction over the current state of bilateral relations under the leadership of Bangladesh PM Sheikh Hasina & PM Narendra Modi: Ministry of External Affairs https://t.co/2TXg0rjrvS pic.twitter.com/4uSkS12Pmb
— ANI (@ANI) September 29, 2020
विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर ने भारत के कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांग्लादेश में वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल, वैक्सीन वितरण और सह उत्पादन के बारे में जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी लाएं।