फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Bangladesh Interim Govt Chief MD Younus Calls PM Modi talk on peace and democracy

India-Bangladesh: पीएम मोदी को मोहम्मद यूनुस ने किया फोन, बांग्लादेश में हिंदुओं की हिफाजत का दिया भरोसा

Fri, 16 Aug 2024 04:24 PM IST
Pranay Upadhyay प्रणय उपाध्याय
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

बांग्लादेश में मची उथल- पुथल लगातार सुर्खियों में है। हिंसा और बवाल के बीच शेख हसीना का इस्तीफा हुआ, जिसके बाद नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया। ताजा घटनाक्रम में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है। उन्होंने देश में हिंदुओं की हिफाजत का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
India Bangladesh Interim Govt Chief MD Younus Calls PM Modi talk on peace and democracy
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से बातचीत पर पीएम मोदी ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस हैं। उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। PM मोदी से फोन पर बात करने के दौरान मोहम्मद यूनुस ने लोकतंत्र और देश में शांति बहाल करने जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से बात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात की। मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।' यूनुस ने पीएम मोदी को बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन

विदेश मंत्रालय का बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोहम्मद यूनुस के साथ बातचीत के दौरान बांग्लादेश को लोकतांत्रिक, स्थिर और शांतिपूर्ण देश बनाने के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ढाका में भारत के उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के अंतरिम प्रशासन के अधिकारियों के साथ बात कर भारत की चिंताओं से अवगत कराया है। हम हालात पर नज़र रखे हुए हैं। जब तक हालात सामान्य नहीं होते, हमारी यह चिंताएं बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कब तक रहेंगी शेख हसीना?
विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि बांग्लादेश के साथ सामान्य वीजा सेवाएं फिलहाल बहाल नहीं की गई हैं। भारत ने साफ किया कि पूर्ण वीजा सेवाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक होने पर ही बहाल होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रहने के समय और उनकी भावी योजनाओं से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कुछ भी अधिक बताने से इनकार कर दिया।

जनजीवन सामान्य हो रहा है, हिंसा की घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया
बातचीत के दौरान यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि बांग्लादेश में स्थिति नियंत्रण में आ गई है और पूरे देश में जनजीवन सामान्य हो रहा है। यूनुस ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं। वे भारतीय पत्रकारों को बांग्लादेश आने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दों पर जमीनी स्तर पर रिपोर्ट करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा का आश्वासन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। दोनों के बीच राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के आधार पर द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने पर भी बात हुई। बता दें कि मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में बीते आठ अगस्त को शपथ ली थी। यह भी उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान उम्मीद जताई थी कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में हालात जल्द ही सामान्य होंगे। उन्होंने कहा था कि 140 करोड़ भारतीय पड़ोसी देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed