फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Bangladesh friendship pipeline may be operational from February 2023

IBFPL: भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन फरवरी से हो सकती है चालू, परियोजना पर 377.08 करोड़ रुपये हुए खर्च

Mon, 09 Jan 2023 05:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 05:46 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय तेल पाइपलाइन आईबीएफपीएल के माध्यम से असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड़ (एनआरएल) के बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित विपणन टर्मिनल से बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) के परबतीपुर डिपो तक ईंधन पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
India Bangladesh friendship pipeline may be operational from February 2023
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन (आईबीएफपीएल) अगले महीने चालू हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 130 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 377.08 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय तेल पाइपलाइन आईबीएफपीएल के माध्यम से असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड़ (एनआरएल) के बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित विपणन टर्मिनल से बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) के परबतीपुर डिपो तक ईंधन पहुंचाया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये भारत-बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति में सितंबर, 2018 में इस पाइपलाइन का शिलान्यास हुआ था। पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह परियोजना सही मायने में एक इंजीनियरिंग ‘चमत्कार’ है। यह दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और तकनीकी समझ के साथ पूरी हो सकी है। यह दो दक्षिण- एशियाई देशों के बीच अच्छे संबंधों का प्रमाण है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed