फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh border: BSF arrests smuggler with gold worth 69 lakh, seizes 10 gold biscuits

भारत-बांग्लादेश सीमा: बीएसएफ ने 69 लाख के सोने के साथ तस्कर किया गिरफ्तार, 10 सोने के बिस्कुट जब्त

Fri, 25 Aug 2023 08:39 PM IST
निर्मल कांत एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

India-Bangladesh Border: दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी बैजनाथपुर (जिला नदिया) 86वीं वाहिनी के जवानों ने 10 सोने के बिस्कुटों की तस्करी करते एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा। जब्त सोने के बिस्कुटों का वजन 11644.75 ग्राम है।

विज्ञापन
India-Bangladesh border: BSF arrests smuggler with gold worth 69 lakh, seizes 10 gold biscuits
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी बैजनाथपुर (जिला नदिया) 86वीं वाहिनी के जवानों ने 10 सोने के बिस्कुटों की तस्करी करते एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा। जब्त सोने के बिस्कुटों का वजन 11644.75 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 69,06,967 रुपए है। तस्कर सोने के बिस्कुटों को बांग्लादेश से भारतीय सीमा में पार करने की फिराक में थे।

विज्ञापन

बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जन संपर्क अधिकारी ए के आर्य, डीआईजी ने बताया कि गुरुवार को बीएसएफ की खुफिया शाखा ने सीमा चौकी बैजनाथपुर के कंपनी कमांडर को सूचना मिली थी कि तस्कर सीमा चौकी बैजनाथपुर के इलाके से सोने की तस्करी को अंजाम दे सकते हैं। करीब 11 बजे कैंप ड्यूटी पर तैनात जवानों ने बांग्लादेश की तरफ से तस्करों द्वारा तारबंदी के ऊपर से कुछ सामान फेंकते हुए देखा। तुरंत जवानों ने कार्रवाई की, तस्करों को ललकारा। जवान को अपनी तरफ आता देख तस्कर बांग्लादेश की तरफ भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय एक तस्कर भारत की तरफ से उक्त सामान को उठाने के लिए आया। जवानों ने तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया। घटनास्थल की सघन तलाशी करने पर मौके से दो पैकट बरामद हुए जिन्हें खोलने पर 10 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। पकड़े गए तस्कर की पहचान रायेल मंडल गांव बैजनाथपुर, थाना मरुतिया, जिला नदिया के रूप में हुई। पकड़े गए तस्कर को आगे की पूछताछ के लिए सीमा चौकी लेकर आए।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि ये सोने के बिस्कुट उसने एयरूल शेख, पिता सिराज शेख, गांव सोरतला, थाना गंगनी, जिला मेहरपुर, बांग्लादेश से प्राप्त किए थे। इसके बाद सोने के बिस्कुटों को वह उसी के गांव के रहने वाले उमर मंडल को सौंपने वाला था। पकड़े गए तस्कर को जब्त सोने के बिस्कुटों समेत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस करीमपुर को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed