फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh border: Attempt to smuggle by attacking BSF soldiers smugglers killed in retaliation

भारत-बांग्लादेश सीमा: बीएसएफ जवानों पर हमला कर तस्करी की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में तस्कर ढेर

Fri, 15 Sep 2023 09:08 PM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Fri, 15 Sep 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
India-Bangladesh border: Attempt to smuggle by attacking BSF soldiers smugglers killed in retaliation
BSF (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

दक्षिण बंगाल सीमांत के जिला नदिया स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के जावानों ने तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हमला बोल दिया। बीएसएफ के जवानों की कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर ढेर हो गया।

विज्ञापन


दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता जीआईजी, एके आर्य ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर गुरुवार रात करीब 9.30 बजे बीएसएफ की सीमा चौकी नूनागंज के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। दो से तीन तस्कर तस्करी के लिए तारबंधी को काट रहे हैं। जवानों ने उनको रूकने की चेतावनी नजरंदाज कर दिया। जब जवानों ने तस्करों को पास जाकर रोकना चाहा तो उन्होंने धारदार हथियार से जवानों पर हमला कर दिया। इसी पर जवानों ने नॉन लीथल हथियार से दो चक्र फायर किए। इस पर तस्कर और आक्रामक हो गए। इस पर जवानों ने आत्मरक्षा में लीथल हथियार से एक चक्र फायर किया। कुछ तो अंधेरे का फायदा उठाते हुए बांग्लादेश की ओर भाग गए जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आर्य ने बताया कि इसके बाद इलाके की गहन तलाशी ली गई, जिसमें जवानों ने मौके से 50 बोतलें फेंसेडिल, लोहे का एक बड़ा दाह, तार काटने में काम लिया जाने वाला कटर और टॉर्च जब्त की।बीएसएफ ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस थाना कृष्णगंज को दी गई। तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी गई है तथा जब्त फेंसेडिल और अन्य सामान को पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्कर अक्सर करते हैं जवानों पर जानलेवा हमला: आर्य
दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता डीआईजी, एके आर्य ने बताया की भारत–बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवान अपनी जान की परवाह किए बैगर सीमा पर मुस्तैद रहते हैं। जब तस्करों को उनके गलत मंसूबों में सफ़लता नहीं मिल पाती तो वे झुंझलाकर जवानों पर जानलेवा हमला करते हैं, जिसकी वजह से कई बार हमारे जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जवान अपनी और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के साथ–साथ तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई बार तस्करों को इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed