{"_id":"655c74ff0f2460d4d6051c20","slug":"india-australia-relations-nsa-ajit-doval-deputy-pm-richard-marles-penny-wong-s-jaishankar-news-and-updates-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND-AUS: NSA डोभाल ने ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM को दी विश्व कप जीत पर बधाई; विदेश मंत्री वॉन्ग ने कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IND-AUS: NSA डोभाल ने ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM को दी विश्व कप जीत पर बधाई; विदेश मंत्री वॉन्ग ने कही ये बात
Tue, 21 Nov 2023 02:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:49 PM IST
सार
विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग ने एस. जयशंकर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया काफी कुछ साझा करते हैं। हम एक इतिहास साझा करते हैं। दोनों ही देश लोकतांत्रिक परंपरा में भी साझेदार हैं।
विज्ञापन
NSA डोभाल से मिले ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स (बाएं), विदेश मंत्री वॉन्ग और जयशंकर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के लगातार बढ़ते खतरे के चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते लगातार बेहतर हो रहे हैं। दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद मंगलवार को दोनों ने दिल्ली में अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स से मुलाकात की तो वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी समकक्ष पेनी वॉन्ग के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
एनएसए ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत पर दी बधाई
एनएसए डोभाल ने डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स को ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप जीत पर बधाई दी। दोनों ने ही टीमों की खेल भावना की तारीफ की। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के बीच साझा हितों वाले कूटनीतिक मुद्दों पर साथ काम करने को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों तरफ से हिंद-प्रशांत, आसियान, अफ्रीका और ग्लोबल साउथ को साथ लेकर चलने पर सहमति जताई गई।
विदेश मंत्री वॉन्ग बोलीं- भविष्य के लिए हमें एक-दूसरे की जरूरत
इसके अलावा विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग ने एस. जयशंकर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया काफी कुछ साझा करते हैं। हम एक इतिहास साझा करते हैं। दोनों ही देश लोकतांत्रिक परंपरा में भी साझेदार हैं। हम दोनों ही अपने खेल की परंपरा से प्यार करते हैं और इससे भी ज्यादा हम यह जानते हैं कि हम एक-दूसरे के भविष्य के लिए कितने अहम हैं। यही द्विपक्षीय रिश्तों की एक वजह भी है। हम जानते हैं कि हमारे रिश्ते शांति, स्थायित्व और समृद्धि के लिए जरूरी हैं।