फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Australia PM Narendra Modi Scott Morrison Bilateral Meet Quad Summit US Japan Twitter Diplomacy ScoMosas

भारत-ऑस्ट्रेलिया: 'कितना अच्छा है मोदी' से लेकर 'साथ लेंगे समोसे के मजे', जब ट्वीट्स में मजाक करते दिखे मोदी और मॉरिसन

Thu, 23 Sep 2021 06:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 23 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

मोदी और मॉरिसन के बीच कोरोनाकाल से पहले और बाद में भी ट्विटर पर कई बार बधाई संदेश भेजे गए। हालांकि, दोनों के बीच पहला निजी संदेश जापान के ओसाका में हुई जी20 समिट के दौरान सामने आया था।

विज्ञापन
India Australia PM Narendra Modi Scott Morrison Bilateral Meet Quad Summit US Japan Twitter Diplomacy ScoMosas
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने यह सेल्फी नवंबर 2019 में जापान में हुई जी20 समिट के दौरान ली थी। - फोटो : Twitter/Scott Morrison

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के बीच नवंबर 2019 के बाद ये पहली बैठक होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया बीते सात सालों में एक-दूसरे के कितने करीब आए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा पीएम स्कॉट मॉरिसन के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के बीच 16 महीनों में ही चार द्विपक्षीय वार्ताएं हो चुकी थीं। लेकिन पिछले साल की शुरुआत में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अब तक दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो पाई। लेकिन इस बीच भी दोनों नेताओं के बीच ट्विटर पर डिप्लोमेसी और कुछ हल्के पल भी सामने आते रहे हैं। 
विज्ञापन

मोदी के साथ ट्वीट की सेल्फी

मोदी और मॉरिसन के बीच कोरोनाकाल से पहले और बाद में भी ट्विटर पर कई बार बधाई संदेश भेजे गए। हालांकि, दोनों के बीच पहला निजी संदेश जापान के ओसाका में हुई जी20 समिट के दौरान सामने आया था। तब मॉरिसन ने अपनी और मोदी की सेल्फी ट्वीट करते हुए लिखा था, "कितना अच्छा है मोदी!" ऑस्ट्रेलियाई पीएम के इस ट्वीट पर मोदी ने लिखा था, "मैं हमारे द्विपक्षीय रिश्तों की ऊर्जा को देखकर चकित हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉरिसन के समोसे की फोटो पर मोदी का रिप्लाई

पीएम को इसके बाद जून में जून में मॉरिसन से मुलाकात करनी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग और कोरोनावायरस महामारी के चलते यह बैठक वर्चुअल मोड पर हुई। तब मॉरिसन ने ट्वीट में अपने समोसा बनाने की तस्वीरें शेयर की थीं और कहा था- "रविवार के स्कोमोसास (ScoMosas) आम की चटनी के साथ, सब घर पर तैयार किया हुआ। दुख है कि पीएम मोदी के साथ मेरी बैठक वीडियो लिंक से हो रही है। समोसे वेजिटेरियन हैं और मैं इन्हें मोदी के साथ शेयर करना पसंद करता।" 

मोदी ने इस पर भी रिप्लाई किया था और कहा था कि हम हिंद महासागर से जुड़े हैं और भारतीय समोसे से एक हैं। प्रधानमंत्री मॉरिसन समोसे स्वादिष्ट लग रहे हैं। एक बार हम कोरोनावायरस के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर लें, उसके बाद समोसों का मजा साथ लेंगे।"
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और मजबूत रिश्ते

इस साल जब भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया था, तब स्कॉट मॉरिसन ने ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट टीम और मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था, "यह आज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम और कप्तान टिम पेन के प्रति संवेदना। वे जरूर वापसी करेंगे।" 
 
मॉरिसन के इस ट्वीट के जवाब में मोदी ने लिखा, "शुक्रिया स्कॉट मॉरिसन, यह एक रोमांचक सीरीज रही और दोनों टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। भारत और ऑस्ट्रेलिया फील्ड पर जबरदस्त प्रतियोगी हैं और इसके बाहर मजबूत साझेदार भी।" 

उत्तराखंड में बाढ़ से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक, ट्विटर पर संपर्क में रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्कॉट मॉरिसन पिछले 22 महीनों में आमने-सामने न मिलने के बावजूद लगातार ट्विटर के जरिए संपर्क में बने रहे हैं। दोनों ही नेता एक-दूसरे को जन्मदिन से लेकर स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दे चुके हैं। साथ ही कोरोनावायरस महामारी से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक पर संवेदना जता चुके हैं। खास बात यह है कि इन ट्वीट्स पर अधिकतर दोनों नेताओं का जवाब जरूर आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed