आज से शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसेना अभ्यास, हेलिकॉप्टर की पूरी रेंज के साथ उतरेंगी सेनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारतीय नौसेना बुधवार से ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के साथ मिलकर संयुक्त अभ्यास शुरू करेगी। हिंद महासागर में होने वाले इस दो दिवसीय अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं जटिल नौसैनिक कौशल, विमान विरोधी ड्रिल और हेलिकॉप्टर अभियानों की पूरी रेंज के साथ उतरेंगी।
Indian Navy to undertake Passage Exercise(PASSEX) with Royal Australian Navy (RAN) in East Indian Ocean Region on 23 & 24 Sep. Exercise to involve participation of HMAS Hobart from Australia & Indian Naval Ships Sahyadri & Karmuk:Defence Ministry.(File pics: AUSINDEX 2017 & 2019) pic.twitter.com/gc12Co4wPd
— ANI (@ANI) September 23, 2020
जून से अब तक यह भारतीय नौसेना की चौथी अहम सैन्य ड्रिल है। इससे पहले अमेरिका, जापान और रूस के साथ ठीक ऐसा ही नौसैनिक अभ्यास पूरा किया जा चुका है।
यह नौसैनिक अभ्यास सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव और हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के बीच आयोजित हो रहा है। नौसेना प्रवक्ता ने कहा, इस अभ्यास का मकसद पारस्परिकता को बढ़ाना, आपसी समझ को विकसित करना और एक-दूसरे की बेहतर बातों को सीखना है।
उन्होंने कहा, इस अभ्यास के दौरान एडवांस सतह व वायु विरोधी अभियान शामिल रहेंगे। साथ में नौसैनिक रणनीति, नाविक एक्सरसाइज और क्रास डेक फ्लाइंग ऑपरेशंस शामिल होंगे।
प्रवक्ता के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई नौसेना अपने एयर वारफेयर डेस्ट्रायर एचएमएएस होबार्ट को लीड शिप के तौर पर अभियान में साथ लाई है। इनके साथ भारत ने आईएनएस सहयाद्रि और आईएनएस कौरमुर्क को भारतीय चुनौत का हिस्सा बनाया गया है।