{"_id":"5bf40e2fbdec2269537849b6","slug":"india-and-russia-signed-contract-to-build-two-stealth-frigates-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-रूस के बीच भारतीय नौसेना के लिए दो युद्धपोतों के निर्माण पर करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-रूस के बीच भारतीय नौसेना के लिए दो युद्धपोतों के निर्माण पर करार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और रूस ने मंगलवार को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रारूप के तहत भारतीय नौसेना के लिए गोवा में दो युद्धपोतों के निर्माण के लिहाज से 50 लाख डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि रक्षा क्षेत्र की पीएसयू गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) और रूस की सरकारी रक्षा निर्माता रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के बीच परियोजना के लिए करार किया गया है। यह समझौता रक्षा सहयोग के लिए सरकार से सरकार के बीच रूपरेखा के तहत किया गया। इस सौदे के तहत रूस भारत में युद्धपोतों के निर्माण के लिए जीएसएल को डिजाइन, प्रौद्योगिकी और कुछ सामग्री प्रदान करेगा।
विज्ञापन
जीएसएल के सीएमडी शेखर मित्तल ने बताया, ‘हमने गोवा में दो युद्धपोतों के निर्माण के लिए रूस के साथ 50 करोड़ डॉलर के समझौते को अंतिम रूप दिया है।’ उन्होंने बताया कि युद्धपोतों का निर्माण 2020 में शुरू होगा और दूसरा 2027 तक तैयार होगा।
विज्ञापन