फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Nepal agree to strengthen bilateral cooperation

भारत और नेपाल द्विपक्षीय सहयोग में मजबूती लाने पर हुए सहमत

Sat, 16 Jan 2021 04:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 04:25 AM IST
विज्ञापन
India and Nepal agree to strengthen bilateral cooperation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत और नेपाल व्यापार, ऊर्जा और संपर्क समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूती देने पर राजी हुए। दोनों देशों के संयुक्त आयोग की शुक्रवार को हुई छठी बैठक में भारत ने पड़ोसी देश को कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन देने समेत अन्य तरह ही मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बैठक में शामिल होने आए नेपाली विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ग्याली ने विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ भी बैठक की। पिछले साल हुए सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार उच्चस्तरीय बैठक हुई। 
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन बैठकों में दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने वाली योजनाओं, अर्थव्यवस्था, कारोबार, ऊर्जा, तेल, गैस, जन संसाधन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के अलावा राजनीतिक और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई। आयोग की बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ विदेश सचिव व कई अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विवाद पर नहीं हुई बात
आयोग की बैठक में सीमा विवाद पर बातचीत नहीं हुई। इस दौरान सीमा पर बेहतर प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इस दौरान ग्याली ने कोरोना से निपटने के लिए कोविशील्ड और कोवाक्सिन के निर्माण के लिए भारत को बधाई दी। 


रेल संपर्क परियोजनाओं पर चर्चा
बैठक में मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन का चितवन तक विस्तार करने और सिलीगुड़ी से झापा को जोड़ने वाली एक नई पाइपलाइन की स्थापना पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने जयनगर से कुर्था तक जनकपुर के माध्यम से पहली यात्री रेलवे लाइन पर काम पूरा करने का स्वागत किया। रक्सौल-काठमांडू ब्रॉड गेज रेलवे लाइन सहित अन्य सीमा पार रेल संपर्क परियोजनाओं पर भी बात की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed