{"_id":"6064cfddb3e8ec23b0396c41","slug":"india-and-mauritius-free-trade-agreement-will-come-into-effect-from-april-1st","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-मॉरीशस के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता, आज से अमल में लाया जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-मॉरीशस के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता, आज से अमल में लाया जाएगा
Thu, 01 Apr 2021 01:09 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:09 AM IST
सार
- भारत और मॉरीशस ने व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौता (सीईसीपीए) पर 22 फरवरी को किए थे दस्तखत
विज्ञापन
भारत और मॉरीशस के बीच मुक्त व्यापार समझौता
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज से अमल में आ जाएगा। इससे मॉरीशस के बाजारों में रियायती शुल्क दरों पर कई भारतीय उत्पादों की आसान पहुंच हो सकेगी।
विज्ञापन
भारत और मॉरीशस ने व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौता (सीईसीपीए) पर 22 फरवरी को दस्तखत किए थे। सीईसीपीए एक प्रकार का मुक्त व्यापार समझौता है।
मंत्रालय ने कहा, दोनों पक्षों ने आंतरिक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है और भारत-मारीशस सीईसीपीए बृहस्पतिवार एक अप्रैल, 2021 से प्रभाव में आ जाएगा। समझौते में भारत से निर्यात योग्य 300 वस्तुएं शामिल हैं। इसमें खाद्य और पेय पदार्थ, कृषि उत्पाद, कपड़ा, मूल धातु, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्लास्टिक और रसायन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
बयान के अनुसार मॉरीशस को अपने 615 उत्पादों के लिए भारत में तरजीही बाजार पहुंच मिलेगा। इन उत्पादों में बिस्कुट, ताजे फल, जूस, साबुन, बैग, चिकित्सा और सर्जिकल उपकरण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन