फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Japan kicked-off a two-week military exercise in Rajasthan's Mahajan field

Dharma Guardian: भारत-जापान ने 'धर्म गार्जियन' सैन्य अभ्यास किया शुरू, दो सप्ताह तक दिखाएंगे अपनी-अपनी ताकत

Sun, 25 Feb 2024 02:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Feb 2024 02:25 PM IST
सार

भारतीय सेना ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है। इस दौरान अस्थायी ऑपरेटिंग बेस को तैयार, एक गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान को अंजाम देना जैसे अभ्यास किए जाएंगे।

विज्ञापन
India and Japan kicked-off a two-week military exercise in Rajasthan's Mahajan field
भारत-जापान ने 'धर्म गार्जियन' सैन्य अभ्यास किया शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और जापान ने रविवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह अभ्यास आम सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को लेकर सहयोग बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच अभ्यास 'धर्म गार्जियन' भारत-जापान सामरिक सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और बारी-बारी से भारत व जापान में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन


यह अभ्यास किए जाएंगे
अधिकारियों ने बताया कि जापानी दल का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवान कर रहे हैं जबकि भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन कर रही है। भारतीय सेना ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान अस्थायी ऑपरेटिंग बेस को तैयार करना, एक खुफिया-निगरानी और टोही ग्रिड बनाना, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित करना, एक गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान को अंजाम देना जैसे अभ्यास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियारों का प्रदर्शन भी होगा
इसके अलावा, 'आत्मनिर्भर भारत' पहल और देश की बढ़ती रक्षा औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए हथियारों और उपकरणों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के पूर्वी सेना के कमांडिंग जनरल लेफ्टिनेंट जनरल तोगाशी युइची भी अभ्यास के दौरान भारत आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed