{"_id":"5ad35e234f1c1b350a8b4aa9","slug":"india-and-france-together-can-send-spacecraft-on-mars-and-venus","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-फ्रांस मिलकर मंगल और शुक्र पर भेज सकते हैं अंतरिक्ष यान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत-फ्रांस मिलकर मंगल और शुक्र पर भेज सकते हैं अंतरिक्ष यान
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसियां मंगल और शुक्र के अंतरिक्ष मिशन पर साथ काम करने को लेकर चर्चा कर रही हैं। एक फ्रांसीसी सूत्र ने यह खुलासा किया है। एक महीने पहले दोनों देशों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौता किया था।
विज्ञापन
इसरो और फ्रेंच नेशनल स्पेस एजेंसी (सीएनईएस) ने चांद, मंगल और दूसरे ग्रहों पर रोवर भेजने के लिए साथ काम करने पर सहमती जताई थी। इसका मकसद अंतरिक्ष खोज के लिए नई तकनीक विकसित करना था। सीएनईएस के अधिकारी के मुताबिक शुक्र ग्रह संबंधी खोज कम हुई है। इसलिए वे शुक्र पर ध्यान देना चाहते है। इसरो की भी यही प्राथमिकता है। भारतीय के भविष्य के मंगल मिशन पर भी बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि भारत पहले ही चंद्रयान-1 और मंगलयान भेज चुका है। इस महीने चंद्रयान-2 लांच होने की संभावना है। अधिकारी के मुताबिक सीएनईएस चंद्रयान मिशन में भारत की मदद कर सकता है। वहीं दोनों देश मिलकर मंगल और शुक्र के वातावरण का अध्ययन कर सकते हैं।
विज्ञापन