{"_id":"65e68002d3b8dca5530afc58","slug":"india-and-france-jointly-find-genetic-markers-diabetes-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICMR: भारत-फ्रांस मिलकर लगाएंगे मधुमेह के आनुवंशिक मार्करों का पता, 10 करोड़ से अधिक भारतीय हैं पीड़ित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ICMR: भारत-फ्रांस मिलकर लगाएंगे मधुमेह के आनुवंशिक मार्करों का पता, 10 करोड़ से अधिक भारतीय हैं पीड़ित
Tue, 05 Mar 2024 07:44 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 07:44 AM IST
सार
मधुमेह दीर्घकालिक गैर-संचारी रोग मधुमेह एक तरह से महामारी का रूप ले चुका है, जिसकी चपेट में फ्रांस की आबादी भी है।
विज्ञापन
मधुमेह
- फोटो : social media
विस्तार
मधुमेह के खिलाफ अब भारत और फ्रांस मिलकर लड़ेंगे। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दोनों देशों के वैज्ञानिकों को एक साथ लाने के लिए योजना तैयार की है, जिसके तहत भारत और फ्रांस की प्रयोगशालाओं में मधुमेह के आनुवंशिक मार्करों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
आईसीएमआर के अनुसार, भारत में इस समय करीब 10 करोड़ से ज्यादा लोग मधुमेह पीड़ित हैं, जो 2045 तक 12.40 करोड़ से अधिक हो सकती है। अध्ययन के अनुसार, पिछले चार दशकों में भारत में मधुमेह के प्रसार में तेजी से वृद्धि हुई है। मधुमेह दीर्घकालिक गैर-संचारी रोग मधुमेह एक तरह से महामारी का रूप ले चुका है, जिसकी चपेट में फ्रांस की आबादी भी है।
विज्ञापन