{"_id":"601f1a408ebc3ed6535c65fb","slug":"india-and-european-union-agree-to-increase-bilateral-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और यूरोपीय संघ में बनी द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर सहमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और यूरोपीय संघ में बनी द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर सहमति
Sun, 07 Feb 2021 04:07 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 07 Feb 2021 04:07 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच पहली उच्च स्तरीय वार्ता में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने को लेकर सहमति बन गई है। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने के रास्तों पर बातचीत की।
विज्ञापन
अगली बैठक तीन महीने के अंदर आयोजित की जाएगी। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ईयू के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट व ट्रेड कमिश्नर व्लदीस डॉमब्रोवस्किस ने बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित बैठक में दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार व निवेश संबंधों को और ज्यादा गहरा व मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके लिए नियमित बैठकों की श्रृंखला के आयोजन का निर्णय लिया गया। इन बैठकों का लक्ष्य कोरोना महामारी के कारण आए इस कठिन समय में व्यापार के लिए त्वरित प्रक्रियाओं को अंजाम देना रखा गया है।
विज्ञापन