{"_id":"60dcbb908ebc3ebf1f1f293a","slug":"india-and-china-foreign-secretary-says-peace-in-the-border-area-was-affected-by-chinas-efforts-to-unilaterally-change-the-status-quo","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन: विदेश सचिव ने कहा- यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के चीन के प्रयासों से सीमाक्षेत्र में शांति प्रभावित हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन: विदेश सचिव ने कहा- यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के चीन के प्रयासों से सीमाक्षेत्र में शांति प्रभावित हुई
Thu, 01 Jul 2021 12:14 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:14 AM IST
सार
- विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा वैश्विक पुनर्संतुलन और भारत की विदेश नीति विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान श्रृंगला ने क्वाड समूह का हवाला देते हुए कहा, हमने अमेरिका के साथ अपने संबंधों को सावधानीपूवर्क आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि पिछले वर्ष लद्दाख में चीन द्वारा यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के प्रयास द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन था और इससे संबंधों की प्रगति को प्रभावित किया। श्रृंगला ने साथ ही कहा कि सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया के जल्द पूरा होने से वहां तनाव में कमी आएगी।
विज्ञापन
विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा वैश्विक पुनर्संतुलन और भारत की विदेश नीति विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान श्रृंगला ने क्वाड समूह का हवाला देते हुए कहा, हमने अमेरिका के साथ अपने संबंधों को सावधानीपूवर्क आगे बढ़ाया है। यह एक रोमांचक एवं दूरंदेशी साझेदारी है। भारत और अमेरिका ने अन्य दूरंदेशी साझेदारी के मद्देनजर जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी की है।
विज्ञापन
विदेश सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष के दौरान लद्दाख में चीन द्वारा यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के प्रयासों से सीमा क्षेत्र में शांति गंभीर रूप से प्रभावित हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस तरह के कदम हमारे द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन हैं और इससे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति प्रभावित हुई। हमने फिर भी स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखी है।