फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and CARICOM nations agree to work on the food and energy security

India-CARICOM: भारत और कैरिकॉम के बीच बनी सहमति, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर साथ करेंगे काम

Sat, 24 Sep 2022 11:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत-कैरिकॉम के विदेश मंत्रियों की चौथी बैठक शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आयोजित की गई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और बेलीज के विदेश मंत्री इमोन कर्टेन ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।

विज्ञापन
India and CARICOM  nations agree to work on the food and energy security
कैरेबियाई देशों के नेताओं के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम) सदस्य देशों के बीच खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर सहमति बन गई है। अब ये देश इन वैश्विक मुद्दों पर एक साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कैरिकॉम मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान इन देशों के बीच विकास साझेदारी, स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल जुड़ाव और क्षमता निर्माण पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत-कैरिकॉम के विदेश मंत्रियों की चौथी बैठक शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आयोजित की गई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और बेलीज के विदेश मंत्री इमोन कर्टेन ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
विज्ञापन


कई देशों ने बैठक में लिया भाग
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि सितंबर, 2019 में UNGA के मौके पर कैरिकॉम देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को इस बैठक का आयोजित किया गया। बैठक में बारबाडोस, डोमिनिका, बहामास, ग्रेनाडा, गुयाना, जमैका, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो और सूरीनाम के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरिकॉम देशों ने जताया भारत का आभार
विदेश मंत्रालय ने बताया, दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चल रहे सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। बयान में कहा गया है कि दोनों की ओर से कैरिकॉम देशों की आवश्यकताओं के आधार पर विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों और विशेषज्ञों की प्रतिनियुक्ति पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कैरिकॉम समुदाय ने कोरोना महामारी के द्वारा दवाओं व टीकों की आपूर्ति के लिए भारत का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed