फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Brunei to set up joint working group in defense sector

EAM: रक्षा क्षेत्र में संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने की दिशा में भारत और ब्रुनेई; आज रवाना होंगे PM मोदी

Tue, 03 Sep 2024 03:44 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Sep 2024 03:44 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जयदीप मजूमदार ने कहा है कि भारत और ब्रुनेई ‘रक्षा क्षेत्र में एक संयुक्त कार्य समूह’ स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
India and Brunei to set up joint working group in defense sector
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत और ब्रुनेई ‘रक्षा क्षेत्र में एक संयुक्त कार्य समूह’ स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने सोमवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के तहत साझेदारी के लिए चिह्नित ‘नये महत्वपूर्ण क्षेत्रों’ पर आधारित, दोनों देशों के बीच संबंध और भी व्यापक होने वाले हैं। उन्होंने बताया, पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सिंगापुर की यात्रा की थी। मजूमदार ने कहा कि सिंगापुर ने प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में उनकी यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सिंगापुर में नये नेता ने सत्ता संभाली है और यह हमारे जीवंत द्विपक्षीय संबंधों के अगले चरण के लिए मंच तैयार करने का उपयुक्त समय है। बता दें, हाल में आयोजित दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारत के चार मंत्रियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


भारत-सिंगापुर के संबंध मजबूत, दोनों के बीच गतिशील रणनीतिक साझेदारी
मजूमदार ने कहा कि भारत-सिंगापुर संबंध मजबूत हुए हैं और दोनों देशों के बीच एक गतिशील रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें साझा इतिहास और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा, हमारे व्यापार और निवेश में लगातार वृद्धि देखी गई है, हमारे बीच मजबूत रक्षा सहयोग है और संस्कृति तथा शिक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान बढ़ रहा है। हमने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज ढांचे के तहत अपनी साझेदारी के नये क्षेत्रों की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजूमदार ने कहा, डिजिटलीकरण, सतत कौशल, स्वास्थ्य, उन्नत विनिर्माण और कनेक्टिविटी में सहयोग के कई नये, भविष्य के क्षेत्रों की पहचान की गई। प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान होने की संभावना है।
 
कंपनियों के सीईओ, कारोबारी दिग्गजों के साथ होगी बातचीत
पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सिंगापुर में कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और अन्य कारोबारी दिग्गजों के साथ बातचीत होगी। मजूमदार ने कहा, यह यात्रा हमारे राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी होगी, जिसे हम 2025 में मनाएंगे, तथा सिंगापुर के साथ यह हमारी रणनीतिक साझेदारी का दसवां वर्ष भी होगा।


भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण से जुड़े क्षेत्रों में सिंगापुर के साथ सहयोग को उत्सुक
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर विनिर्माण से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को इच्छुक है। यह पूछे जाने पर कि क्या हम पीएम मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत और सिंगापुर सेमी-कंडक्टरों के बीच सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं, मजूमदार ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में आने का इच्छुक है और सिंगापुर के साथ सहयोग करना चाहता है। उन्होंने कहा, सिंगापुर का इस क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम प्रवेश करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed