फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Australia to be together in fight against Terrorism, said in a two plus two meet

भारत और ऑस्ट्रेलिया का एलान, आतंकी गतिविधियों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे जंग

Tue, 10 Dec 2019 04:12 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 10 Dec 2019 04:12 AM IST
सार

  • दोनों देशों के बीच सोमवार को आयोजित हुई टू प्लस टू वार्ता
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा और विदेश सचिवों ने की चर्चा
  • मौजूदा क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चिंताओं को लेकर बातचीत

विज्ञापन
India and Australia to be together in fight against Terrorism, said in a two plus two meet

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ेंगे। इस संदर्भ में दोनों ही देशों ने सोमवार को टू प्लस टू बैठक के दौरान अपनी रणनीतिक भागेदारी की व्यापक समीक्षा की। दोनों ही राष्ट्रों ने आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर बल दिया।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के विदेश व रक्षा सचिवों के बीच तीसरे दौर की वार्ता में क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों ही देशों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास के लिए तय साझा उद्देश्य को पाने पर भी विचार विमर्श किया। समुद्री क्षेत्र में सहयोग करने को लेकर समीक्षा के साथ ही साझा हितों को बचाने के लिए भी सहमति बनी।
विज्ञापन


बैठक में हाल ही में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग में रिश्तों की मजबूती की प्रगति का भी स्वागत किया गया। क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी चर्चा हुई। आतंकी व चरमपंथियों के हिंसात्मक खतरों से निपटने के लिए सूचना का और अधिक आदान-प्रदान करने लिए और सहयोग देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रक्षा मंत्रालय ने अलग से बयान जारी कर कहा कि दोनों ही देशों ने मौजूदा क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की। साथ ही रक्षा उद्योग और तकनीकी पर सहयोग करने के तरीकों को तलाशने पर चर्चा की।


भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा सचिव अजय कुमार और विदेश सचिव विजय गोखले ने किया जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के रक्षा सचिव ग्रेग मोरिरेती और विदेश सचिव फ्रांसेस एडमसन ने किया। टू प्लस टू बैठक से पहले दोनों ही देशों के रक्षा सचिवों ने द्विपक्षीय बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed