फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA alliance run by family-owned parties who made money from scams: Amit Shah

Lok Sabha Election: 'विपक्षी गठबंधन सात परिवारों के दलों का संगठन', केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साधा निशाना

Mon, 26 Feb 2024 08:25 PM IST
निर्मल कांत सिलवासा
सिलवासा Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Feb 2024 08:25 PM IST
सार

Lok Sabha Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हु एकहा कि यह उन सात परिवारों के दलों का गठबंधन है। जिन्होंने घोटाले के पैसे से केवल अपनी जेबें भरीं और अपने परिजनों के लिए काम किया। 

विज्ञापन
INDIA alliance run by family-owned parties who made money from scams: Amit Shah
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह उन सात परिवारों से चलने वाले दलों का गठबंधन है, जिन्होंने घाटाले के पैसे से अपनी जेबें भरीं और केवल अपने परिवार के सदस्यों के लिए काम किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह जनता को तय करना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व चाहती है या 12 करोड़ रुपये के घोटाले करने वाले इंडिया गठबंधन चाहती है। शाह 2,300 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन करने और उनकी आधारशिला रखने के बाद सिलवासा (केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की राजधानी) में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम लोकसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं। हमारे सामने दो विकल्प हं। एक और हमारे पास देशभक्ति से भरे नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है, तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन है, जो सात परिवारों के दलों का गठबंधन है।" उन्होंने यहां मौजूद लोगों से कहा, "आपको तय करना है कि देश को मोदी सरकार चाहिए, जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया या 12 लाख करोड़ के घाटाले करने वाले इंडिया गठबंधन का शासन चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। लालू यादव, उद्धव ठाकरे और एमके स्टालिन अपने बेटों को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जबकि तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी अपने परिजनों को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। 


शाह ने आगे कहा, "बेटों, चचेरे भाइयों और दामादों के लिए काम कने वाले ये नेता क्या आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं? केवल नरेंद्र मोदी और भाजपा ही भारत के लोगों का भला कर सकते हैं। और कोई भला नहीं कर सकता। इंडिया गठबंधन उन लोगों का जमावड़ा है, जो अपने परिवार के सदस्यों के लिए काम करते हैं।" उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन 2जी, 3जी और 4जी लोगों का एक संगठन है।" केंद्रीय मंत्री ने कहा, "2जी का मतलब टेलीफोन घोटाला, 3जी का मतलब तीन पीढ़ियों (जेनरेशन) की पार्टी और 4जी का मतलब चार पीढ़ियो की पार्टी है।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed