{"_id":"656ec02fb8566078c30868e5","slug":"india-alliance-meeting-adhir-ranjan-chowdhury-anger-on-mamata-banerjee-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA में टूट!: बैठक में ममता के न आने पर भड़के अधीर रंजन, बोले- उन्होंने कभी हमें वोट देने की अपील नहीं की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA में टूट!: बैठक में ममता के न आने पर भड़के अधीर रंजन, बोले- उन्होंने कभी हमें वोट देने की अपील नहीं की
Tue, 05 Dec 2023 01:08 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:08 PM IST
सार
ममता बनर्जी के बैठक में शामिल होने से इनकार करने पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भड़क गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका (ममता) घमंड चुनाव से पहले भी ऐसा ही था।
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury, Mamata Banerjee
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन पार्टियों की एक बैठक की घोषणा की थी। आज इंडिया गठबंधन पार्टियों के सांसदों के साथ मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक बुलाई। वहीं बुधवार को इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस बैठक करेगी। छह दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बैठक को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
बंगाल की सीएम ने इस बैठक पर बात करते हुए कहा था, 'मुझे नहीं पता। मुझे इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, इसलिए मैंने उत्तर बंगाल में अपना कार्यक्रम जारी रखा। अगर हमें इस बैठक की जानकारी होती तो हम यह कार्यक्रम नहीं रखते। हम उस बैठक में जरूर शामिल होते, लेकिन हमें इस बैठक की कोई जानकारी नहीं दी गई।'
ममता पर भड़के अधीर रंजन
ममता बनर्जी के बैठक में शामिल होने से इनकार करने पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भड़क गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उसका घमंड चुनाव से पहले भी ऐसा ही था। पांच राज्यों में चुनाव थे, लेकिन उसने भाजपा को हराने के लिए लोगों से विपक्षी पार्टियों को वोट देने की अपील तक नहीं की।'
विज्ञापन
बैठक को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन में सभी साथ है। हम यहां किसानो से लेकर महिलाओं की सुरक्षा जैसे अन्य कई मुद्दों से लड़ने के लिए हैं। हम इस मुद्दों को देखेंगे और ठीक करने की कोशिश करेंगे। हम बैठक के शीघ्र आयोजन के लिए हर संभव योजना करेंगे।'
भाजपा के निशाने पर ममता और नीतीश
इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी एक बयान जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में नीतीश कुमार से लेकर ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। भाजपा सांसद ने कहा, 'यह उनका आंतरिक मुद्दा है। इंडिया गठबंधन कहां है? उन्होंने एक साथ तीन बार चाय पी और गठबंधन बना लिया? इसका नेतृत्व नीतीश कुमार ने संभाला, लेकिन आज वह कहां है? वह खुद इस बैठक में शामिल नहीं होते हैं। ममता बनर्जी वहां गई और उन्होंने पाया कि यहां कुछ भी नहीं होने वाला है, इसलिए उसके बाद से वह अपने भतीजे को इस बैठक में भेजती है। अब वह खुद भी इस बैठक में शामिल नहीं होती है और वह यह कहती है कि उन्हें बैठक के बारे में कुछ भी नहीं मालूम। लोग इससे बहुत परेशान है।'
बैठक में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे
बुधवार को होने वाली इस बैठक पर शिवसेना (उद्धव) गुट के सांसद संजय राउत ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि यह बैठक जल्दबाजी में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा, 'चुनाव के परिणाम की घोषणा होने से पहले ही इस बैठक की योजना बनाई गई थी। मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी नतीजों के दो दिन पहले ही उद्धव ठाकरे से इस बैठक पर बात की थी।' शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने बताया कि उद्धव ठाकरे कल (बुधवार) को इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे।