फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA alliance logo to be unveiled at opposition meet in Mumbai

Politics: 'इंडिया' के लोगो में दिखेंगे तिरंगे के तीनों रंग, मुंबई में तीसरी बैठक के पहले दिन होगा अनावरण

Fri, 25 Aug 2023 07:06 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 25 Aug 2023 07:06 AM IST
सार

जदयू सूत्रों के मुताबिक गठबंधन के लिए दस लोगो तैयार किए गए थे। इसमें से एक लोगो पर सभी सहयोगियों ने सहमति दी है। 
 

विज्ञापन
INDIA alliance logo to be unveiled at opposition meet in Mumbai
Opposition Meet - फोटो : ANI

विस्तार

विपक्षी गठबंधन इंडिया ने मुंबई में होने वाली तीसरी बैठक से पहले अपना लोगो तैयार कर लिया है। लोगो में राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के अतिरिक्त नीले रंग का प्रयोग होगा। तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को लोगो जारी होगा। इसी बैठक में सीट फाॅर्मूला तय करने के लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


जदयू सूत्रों के मुताबिक गठबंधन के लिए दस लोगो तैयार किए गए थे। इसमें से एक लोगो पर सभी सहयोगियों ने सहमति दी है। लोगों में इंडिया के पहले दो अक्षर (आई और एन) केसरिया, बीच का एक अक्षर (डी) सफेद और नीला और अंतिम दो अक्षर (आई और ए) हरे रंग में होगा। बैठक में चर्चा के लिए छह बिंदु का एजेंडा रखा जाएगा।
विज्ञापन


11 सदस्यीय कमेटी का होगा गठन
गठबंधन से जुड़े विषयों पर विमर्श के लिए तीन दिवसीय बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में कांग्रेस, जदयू, समाजवादी पार्टी, शिवसेना (उद्धव), माकपा, राकांपा, डीएमके, राजद, झामुमो जैसे 11 दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यही कमेटी सीट बंटवारे का फार्मूला सुझाने के अलावा गठबंधन के लोकसभा चुनाव प्रचार के मुद्दे तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed