{"_id":"65b5d229370b96d5150b3a1a","slug":"india-alliance-discussions-seat-sharing-among-members-of-opposition-alliance-dmk-congress-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA: बिहार में टूटते गठबंधन के बीच दक्षिण में सक्रिय हुई कांग्रेस, तमिलनाडु में आज सीटों को लेकर DMK से मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA: बिहार में टूटते गठबंधन के बीच दक्षिण में सक्रिय हुई कांग्रेस, तमिलनाडु में आज सीटों को लेकर DMK से मंथन
Sun, 28 Jan 2024 09:34 AM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:34 AM IST
सार
बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच इंडिया गठबंधन के सदस्य कांग्रेस और डीएमके सीट शेयरिंग को लेकर आज तमिलनाडु में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
डीएमके-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम ने इंडिया गठबंधन के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों ने इंडिया गठबंधन को हाशिए पर ला खड़ा कर दिया है। इंडिया गठबंधन के सदस्य दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचातानी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने कहा कि वह कांग्रेस 11 सीटें दे रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने के लिए 21 पसंदीदा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची दे सकती है।
इसी बीच, शनिवार को डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहले दौर की चर्चा आज चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय में होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक प्रदेश नेताओं से चर्चा करेंगे। बाद में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक अन्ना अरिवलयम में डीएमके सीट शेयरिंग कमेटी से मिलेंगे।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर अनाकानी शुरू कर दी है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अकेले ही राज्य में चुनाव लडे़गी।