फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India alert after policy changes at military level in China Xi Jinping appointed General zhang xudong as head of Western Command

चीन में सैन्य स्तर पर नीतिगत बदलाव से भारत सतर्क, जिनपिंग के इस कदम से बढ़ी आशंका

Fri, 08 Jan 2021 05:47 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Jan 2021 05:47 AM IST
विज्ञापन
India alert after policy changes at military level in China Xi Jinping appointed General zhang xudong as head of Western Command
General Zhang Xudong - फोटो : Chinese defence ministry

चीन में सैन्य स्तर पर हुए कई अहम नीतिगत बदलावों को लेकर भारत बेहद सतर्क और आशंकित है। खासतौर पर जनरल ज्हाओ जोंगफुई की जगह ज्हेंग जूडोंग को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पश्चिमी कमान का प्रमुख बनाए जाने के बाद भारत को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनातनी बढ़ने की आशंका है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना से जुड़े नीतिगत मामलों में मंत्रिमंडल की भूमिका खत्म कर दी है।

विज्ञापन


सैन्य क्षेत्र में हुए दोनों अहम बदलाव के बाद भारत बेहद चौकन्ना है। उसे लगता है कि जिनपिंग ने इन दो अहम निर्णयों के जरिए भविष्य में चीन की विस्तारवादी नीति की राह में मजबूती से आगे बढ़ने का संदेश दिया है। ऐसी स्थिति में एलएसी पर दोनों देशों के बीच जारी तनाव न सिर्फ लंबा खिंचेगा, बल्कि एलएसी पर नए मोर्चे भी खुल सकते हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी कमान में बदलाव का मतलब
दरअसल, जनरल जोंगफुई लंबे समय तक पश्चिमी कमान के प्रमुख रहे। उनके रहते ही दोकलम विवाद के बाद हालिया गलवां घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। भारत का मानना है कि इन दोनों ही मोर्चे पर पीएलए की भूमिका से जिनपिंग खुश नहीं थे। दोकलम विवाद में जहां चीन को पीछे हटना पड़ा था, वहीं गलवां घाटी विवाद के बाद चीन की भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत घेराबंदी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयारी
भारत को आशंका है कि चीन एलएसी पर भविष्य में विवाद पैदा करता रहेगा। ऐसी स्थिति में पूर्वी लद्दाख के इतर दूसरे क्षेत्रों में भी तनातनी बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर उसने भी मजबूत तैयारी की है। पूर्वी लद्दाख से लगे एलएसी सहित दूसरे क्षेत्रों में भी भारतीय सेना अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।


दूसरे परिवर्तनों पर भी नजर
जिनपिंग ने सेना से जुड़े नीतिगत मामलों में मंत्रिमंडल के हस्तक्षेप करने के अधिकार को खत्म कर दिया है। ऐसे में सेना से जुड़े मामले में अब सिर्फ वह ही निर्णय लेंगे। भारत इस नीतिगत बदलाव का भी अध्ययन कर रहा है। इस अहम बदलाव से पहले जिनपिंग ने कई बार अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed