{"_id":"5ba2211c867a552c9418ad66","slug":"india-afghanistan-ties-afghanistan-president-ashraf-ghani-met-pm-narendra-modi-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाबहार परियोजना-क्षेत्रीय सहयोग पर हुई बात, मोदी-गनी ने खींचा आतंकवाद के खिलाफ नया खाका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चाबहार परियोजना-क्षेत्रीय सहयोग पर हुई बात, मोदी-गनी ने खींचा आतंकवाद के खिलाफ नया खाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
अशरफ गनी, नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक अहम बैठक में आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति का नया खाका खींचा। हैदराबाद हाउस में हुई इस अहम बैठक में ईरान स्थित चाबहार परियोजना, अफगानिस्तान में विकास कार्य, क्षेत्रीय सहयोग जैसे कई अहम मामलों पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रपति गनी और पीएम मोदी की बैठक टू प्लस टू वार्ता के लिए भारत आए अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री के दौरे के बाद हुई है। टू प्लस टू वार्ता में भारत ने अमेरिका की अफगानिस्तान नीति का समर्थन करते हुए उसके नेतृत्व में वहां शांति-स्थिरता का लक्ष्य हासिल करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रवीश कुमार ने ट्वीट के माध्यम से अफगानिस्तान को भारत का अहम रणनीतिक साझीदार और अहम मित्र बताया। पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति गनी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
समझा जाता है कि बातचीत के दौरान राष्ट्रपति गनी ने अफगानिस्तान की ताजा स्थिति और वहां चल रहे विकास कार्यों की जानकारी पीएम मोदी से साझा की। इस दौरान आतंकवाद से निपटने की भावी योजना पर भी चर्चा हुई।