Hindi News
›
India News
›
India administers 2 Crore COVID-19 Vaccine doses to citizen China World Record New Zealand Population five times
{"_id":"6144724b8ebc3e866161eced","slug":"india-administers-2-crore-covid-19-vaccine-doses-to-citizen-china-world-record-new-zealand-population-five-times","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ वैक्सीन डोज: भारत में एक ही दिन में न्यूजीलैंड की आबादी से चार गुना ज्यादा लोगों को टीके लगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो करोड़ वैक्सीन डोज: भारत में एक ही दिन में न्यूजीलैंड की आबादी से चार गुना ज्यादा लोगों को टीके लगे
देश में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज तो आज दोपहर 1.30 बजे तक ही लग चुकी थीं, जबकि वैक्सीनेशन का पिछला रिकॉर्ड (1 करोड़ 20 लाख डोज) दोपहर करीब 3 बजे तक टूट चुका था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सरकार ने टीकाकरण के लिए देशभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया। कर्नाटक के चिकमगलूर में भी बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने कैंपों में पहुंचे।
- फोटो :
PTI
भारत ने 17 सितंबर को कोरोनावायरस से लड़ाई में अहम उपलब्धि हासिल की। देश में शुक्रवार के दिन 2.25 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। CoWin डैशबोर्ड से मिले डाटा के मुताबिक, भारत ने दो करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का रिकॉर्ड शाम 5:08 बजे बना लिया। यह आंकड़ा रात 9.20 तक 2.24 करोड़ से ऊपर पहुंच गया। हालांकि, अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं। यह एक दिन में टीकाकरण का रिकॉर्ड है। इसके साथ भारत चीन के एक दिन के वैक्सीनेशन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। चीन में 28 जुलाई 2021 को 2 करोड़ 24 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गई थीं।
चीन ने लगातार 112 दिन लगाईं एक करोड़ से ज्यादा डोज, 11 दिन दो करोड़ लोगों को टीके
चीन ने वैक्सीनेशन के मामले में लगातार रिकॉर्ड स्थापित किए। 14 मई से 3 सितंबर तक चीन में लगातार 112 दिन एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लग रही थीं। 5 जून को इस देश में 2 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार हुआ था, जबकि 21 जून से लेकर 1 जुलाई तक तो चीन ने हर दिन औसतन 2 करोड़ डोज लगाईं। हालांकि, 4 सितंबर के बाद से चीन का टीकाकरण का आंकड़ा 1 करोड़ के नीचे बना हुआ है और इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर टीकाकरण अभियान
केंद्र सरकार और भाजपा के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के मकसद से आज देशभर में वैक्सीनेशन अभियान की घोषणा की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि देश में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज तो आज दोपहर 1:30 बजे तक ही लग चुकी थीं, जबकि वैक्सीनेशन का पिछला रिकॉर्ड (1 करोड़ 35 लाख डोज) दोपहर करीब 3 बजे तक टूट चुका था।
बता दें कि भारत में लगातार वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड टूट रहा है। पहली बार 21 जून को देश में 88.09 लाख लोगों को टीका लगा था। 27 अगस्त को 1 करोड़ 7 लाख डोज दी गईं। इसके बाद 31 अगस्त को 1 करोड़ 35 लाख लोगों को टीका लगाया गया, जो आज तक का रिकॉर्ड था। 1 से 11 सितंबर के बीच भी देश में तीन बार एक करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गईं, लेकिन शुक्रवार को टीकाकरण में भारत ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। माना जा रहा है कि आखिरी आंकड़े आज रात तक आ पाएंगे।
हर सेकंड दी गईं 527 वैक्सीन डोज, महज 8 घंटे में 1.5 करोड़ का आंकड़ा पार
भारत ने एक दिन के रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के साथ सबसे कम समय में एक करोड़ डोज लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, छह घंटे से भी कम समय में एक करोड़ वैक्सीन डोज लगा दी गईं। वहीं, 8 घंटे से कम समय में 1.5 करोड़ वैक्सीन डोज लग गई थीं। यानी अगली 50 लाख डोज सिर्फ दो घंटे में ही लगा दी गईं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि महज 9 घंटे में ही दो करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया गया। हर घंटे 22 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। शाम 5 बजे तक रफ्तार ऐसी थी कि तकरीबन हर सेकंड 617 और हर मिनट 37 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।