फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India 28 204 new corona cases and 373 deaths in last 24 hours

घटा संक्रमण: देशभर में बीते 24 घंटे में करीब सात हजार कम हुए कोरोना के मामले, 28 हजार मिले नए मरीज

Tue, 10 Aug 2021 10:15 AM IST
प्रशांत झा कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत झा कुमार झा Updated Tue, 10 Aug 2021 10:15 AM IST
सार

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 28 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 373 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41,511 कोविड मरीज ठीक हुए हैं । यानी एक दिन में कोरोना के करीब 7000 मामले कम हुए हैं। 


 

विज्ञापन
India 28 204 new corona cases and 373 deaths in last 24 hours
कोरोना की जांच करवाते लोग। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश में अगस्त महीने में लगातार चौथे दिन कोरोना के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 28 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 373 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, नए मामलों की तुलना में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है।  देश में अब कोरोना रिकवरी  दर बढ़कर 97.49% हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 28,204 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 41,511 कोविड मरीज ठीक हुए हैं। यानी एक दिन में कोरोना के करीब 7000 मामले कम हुए हैं। 
विज्ञापन


भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना अपडेट
 28,204 नए मामले सामने 
 41,511 लोग हुए स्वस्थ्य 
373 लोगों की कोरोना से मौत 
54,91,647 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन 

ये है अभी तक का कुल अपडेट
कुल मामले: 3,19,98,158
सक्रिय मामले: 3,88,508
कुल रिकवरी: 3,11,80,968
कुल मौतें: 4,28,682
वैक्सीन:  51,45,00,268  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पांच राज्यों से 83.72% नए कोरोना केस सामने आए हैं, जिसमें अकेले केरल से 52.42% मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में हर रोज पांच हजार तक नए मरीज सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed