फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India 14 tiger reserves recognized by International Tiger Standards Executive Committee

उपलब्धि: 51 टाइगर रिजर्व में से 20 का हुआ मूल्यांकन, चयनित पार्क तय मानकों पर सर्वश्रेष्ठ करार

Fri, 30 Jul 2021 06:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Jul 2021 06:24 AM IST
सार

  • देश के 14 टाइगर रिजर्व अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे
  • 125 वन्यजीव स्थलों पर यह मानक लागू हैं बाघों की मौजूदगी वाले सात देशों में 
  • मान्यता के बाद भारत के टाइगर रिजर्व को भी विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्थान माना जाएगा
  • 94 स्थल इनमें से भारत में
  • सीएटीएस के लिए देश के 20 टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन
  • विश्व वन्यजीव कोष और ग्लोबल टाइगर फोरम ने किया

विज्ञापन
India 14 tiger reserves recognized by International Tiger Standards Executive Committee
टाइगर रिजर्व में बाघ... - फोटो : social media

विस्तार

भारत के 14 टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय बाघ मानक कार्यकारी समिति ने मान्यता दी है। इसके लिए 20 टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन किया गया था। चयनित टाइगर रिजर्व पार्क, बाघों को संरक्षण देने व जंगलों को बचाने के लिए तय मानकों पर सर्वश्रेष्ठ करार दिए गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को विश्व बाघ दिवस पर दी। 

विज्ञापन


बाघ दिवस पर पीएम मोदी बोले- भारत ने 4 वर्ष पहले ही किया हासिल लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, सेंट पीटर्सबर्ग घोषणापत्र के तहत बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए निर्धारित लक्ष्य भारत ने चार साल पहले ही हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन


बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए बने थे मानक

  • भूपेंद्र यादव ने बताया कि विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्ड्स (सीएटीएस) के तहत यह मान्यता देश के 14 टाइगर रिजर्व को दी गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बाघों की आबादी को बढ़ाने में मदद करने वाले जंगलों को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए यह मानक बनाए गए थे। इनमें बाघों के प्राकृतिक जीवन के लिए आवश्यक तत्वाें का ध्यान रखा जाता है।

यह टाइगर रिजर्व...
मानस, काजीरंगा, ओरांग (असम), सतपुड़ा, कान्हा, पन्ना (मध्य प्रदेश), वाल्मीकि (बिहार), दुधवा (उत्तर प्रदेश), पेंच (महाराष्ट्र), परमबीकुलम (केरल), मुदुमलाई, अनामलाई (तमिलनाडु), बांदीपुर (कर्नाटक), सुंदरवन (प. बंगाल)

79 % बाघ हमारे यहां
पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दुनिया के 70 फीसदी जंगलों में रहने वाले बाघ भारत के हैं। इनके संरक्षण और जंगल बचाने के लिए भारत पूरी तरह समर्पित है। देश के 18 राज्यों में 51 टाइगर रिजर्व हैं। 2018 में हुई बाघ गणना में इनकी संख्या बढ़ती नज़र आई।



बाघों की संख्या बढ़ाने, जंगलों के प्रबंधन, जनसमुदाय को जंगलों से जोड़ने और पर्यटन का संतुलन बनाने के लिए हुए काम को सबसे अच्छे दर्जे का माना गया है। मूल्यांकन के लिए जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ, जो विश्व में पहली बार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed