फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day Special: Changes in India after 71 years of freedom

Independence Day Special: 71 सालों में इतना बदला है हमारा भारत

Tue, 14 Aug 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Independence Day Special: Changes in India after 71 years of freedom

हमारा देश 15 अगस्त को अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई देशभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। लोग एक दूसरे को देशभत्ति के गीत और मैसेज भेज रहे हैं। लाल किले पर भी एक अलग ही रौनक लगी है। आजादी से पहले देश के कुछ और ही हालात थे। जिस दिन देश आजाद हुआ तब से आज के समय में कई सारे बदलाव हुए हैं। चलिए जानते हैं कि इन 71 सालों में कितना बदला है भारत।

विज्ञापन


डॉलर- 15 अगस्त 1947 तक भारत का एक रुपया एक डॉलर के बराबर था। जो कि आज के समय में 69 रुपये तक पहुंच गया है।

सोने के दाम- साल 1947 तक 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए लोगों को 88.65 रुपये खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब सोने के दाम कई गुना तक बढ़ चुके हैं। अब 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए 30,000 खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन


देश की जनसंख्या- आजादी से पहले देश की जनसंख्या 33 करोड़ थी। जनसंख्या का यह आंकड़ा बंटवारे के समय का है। आज हमारे देश की जनसंख्या बढ़कर 132 करोड़ पर पहुंच गई है। बता दें देश में आधिकारिक रूप से जनसंख्या की गणना का कार्य साल 1951 से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदली है राज्यों की संख्या भी

Independence Day Special: Changes in India after 71 years of freedom

लोकसभा- भारत में पहले लोकसभा में 489 सीटें थीं जो कि अब बढ़कर 545 पर पहुंच गई है।

राज्य सभा- 71 साल पहले राज्य सभा में 216 सदस्य थे जो कि अब बढ़कर 245 पर पहुंच गए हैं।

राज्य- आजादी के समय देश में कुल 17 राज्य थे। इनमें से 5 राज्य बंटवारे के बाद पाकिस्तान में शामिल हो गए। जिसके बाद भारत के पास कुल 12 राज्य रह गए। उस समय भारत को रियासत के आधार पर विभाजित किया गया था। आज भारत में राज्यों की संख्या 29 हो गई है।

विश्वविद्यालय- आजादी के समय भारत में कुल 25 विश्वविद्यालय थे। लेकिन अब इनकी संख्या 800 पर पहुंच गई है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है देश ने शिक्षा के क्षेत्र में कितनी प्रगति की है। जहां देश में उस वक्त अनपढ़ लोगों की संख्या काफी ज्यादा थी वहीं अब पढ़े लिखें लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed