फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day PM Modi at Red Ford Viksit bharat list news in hindi

Independence Day: विकसित भारत के लिए PM को मोदी मिले देशभर से सुझाव, ध्वजारोहण के बाद पढ़कर सुना दी पूरी लिस्ट

Thu, 15 Aug 2024 09:34 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Aug 2024 09:34 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र हैं। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के हैं। उन्होंने 2047 तक देश को विकसित बनाने लिए अपना विजन जनता के सामने रखा। 

विज्ञापन
Independence Day PM Modi at Red Ford Viksit bharat list news in hindi
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की विकसित भारत पर बात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने लगातार 11 वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि उन्हें विकसित भारत के लिए देशभर से क्या-क्या सुझाव मिले। उन्होंने कहा कि 2047 सिर्फ शब्द नहीं हैं। इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है। लोगों को सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों ने अनगिनत सुझाव दिए हैं। हर देशवासी का सपना उसमें प्रतिबिंबित हो रहा है। युवा हो, बुजुर्ग हो, गांव के लोग हों, शहर में रहने वाले, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं, हर किसी ने 2047 में जब देश विकसित भारत की आजादी का पर्व मनाएगा तो हर व्यक्ति का उसमें योग्यता होगा। किसी ने स्किल कैपिटल बनाने का सुझाव रखा, किसी ने भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का, किसी ने विश्वविद्यालयों को वैश्विक स्तर बनाने का सुझाव दिया। हमारा स्किल युवा दुनिया की पहली पसंद बनना चाहिए।
विज्ञापन


देशभर से मिले सुझाव
पीएम मोदी ने बताया कि देशवासी भारत को कैसा देखना चाहते हैं। उन्होंने देशवासियों को पूरी लिस्ट पढ़कर सुना दी। इस लिस्ट में लोगों ने क्या सुझाव दिए इसके बारे में यहां जानेंगे। 
विज्ञापन
  • भारत को दुनिया का स्किल कैपिटल बनें
  •  भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनें
  • भारतीय यूनिवर्सिटीज ग्लोबल बनें
  • भारत का मीडिया ग्लोबल बनें
  • भारत के स्किल्ड युवा विश्व की पहली पसंद बनें
  • भारत जल्द से जल्द जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें
  • सुपरफुड को दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर पहुंचाना है, विश्व को पोषण देकर भारत के छोटे किसानों को समृद्ध बनाया जाए
  • कई ग्रीन फील्ड सिटी बनाना समय की मांग है, शासन-प्रशासन में कपैसिटी बिल्डिंग बढ़ाई जाए
  • छोटी इकाइयों में के शासन-प्रशासन को दुरुस्त किया जाए
  • न्याय में विलंब हो रहा है, यह चिंताजनक है; हमारे देश की न्याय व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत है
  • बढ़ती आपदाओं के बीच शासन-प्रशासन के लिए अभियान चले
  • अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन बनें
  • भारत की पारंपरिक औषधियां और वेलनेस हब के रूप में विकसित हो
  • भारत को जल्द से जल्द तीसरी बड़ी इकॉनमी बननी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र हैं। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के हैं। उन्होंने 2047 तक देश को विकसित बनाने लिए अपना विजन जनता के सामने रखा। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत @2047 है। बता दें कि ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किला पहुंचे और ध्वजारोहण किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के साथ थे। 










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed