{"_id":"64da436efccb803d3103d333","slug":"independence-day-from-swachh-bharat-gst-to-vocal-for-local-modi-announcements-from-red-fort-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: स्वच्छ भारत, GST से वोकल फॉर लोकल तक, लाल किले से मोदी ने किए ये एलान, जानें इनका क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Independence Day: स्वच्छ भारत, GST से वोकल फॉर लोकल तक, लाल किले से मोदी ने किए ये एलान, जानें इनका क्या हुआ
Tue, 15 Aug 2023 08:29 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 15 Aug 2023 08:29 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री मोदी के एलान
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
देश की आजादी को 76 साल हो गए। आज हम अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उनका संबोधन हुआ। इन 10 वर्षों में अपने संबोधनों में पीएम मोदी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं 10 साल में की गईं 10 अहम घोषणाओं के बारे में...पहले जानते हैं इस बार क्या एलान किया गया?
77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा की है। पीएम ने विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश के 13.5 करोड़ लोगों को हमारी सरकार ने गरीबी से निकाला। विश्वकर्मा जयंती पर हम विश्वकर्मा सम्मान योजना लॉन्च करेंगे।'
इसके साथ ही पीएम ने महिलाएं द्वारा ड्रोन उड़ाए जाने वाली योजना शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। हम नई योजना सोच रहे हैं। एग्री-टेक को बल मिले, इसलिए हम महिला स्वयं सहायता समूह को हम ड्रोन चलाने और ड्रोन की मरम्मत करने की ट्रेनिंग देगी। भारत सरकार उन्हें ड्रोन और ट्रेनिंग देगी। 15 हजार स्वयं सहायता समूहों के द्वारा हम ड्रोन की उड़ान का आरंभ कर रहे हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
बीते नौ वर्षों में कौन-कौन सी घोषणाएं हुईं?
2014: स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया
2014 प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण था। भाषण के दौरान उन्होंने स्वच्छता के लिए स्वच्छ भारत अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही देश में निवेश को आकर्षित करने के लिए 'मेक इन इंडिया' पहल की शुरुआत भी की।
घोषणा के अनुरूप प्रधानमंत्री ने दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का आरंभ किया था। मिशन के तहत, दो अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भारत में सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ग्रामीण भारत में 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करकेत स्वयं को 'खुले में शौच से मुक्त' (ओडीएफ) घोषित किया।
वहीं 'मेक इन इंडिया' पहल की बात करें तो इसने निवेश एवं नवाचार को बढ़ावा देने, बौद्धिक संपदा की रक्षा करने और देश में विश्व स्तरीय विनिर्माण बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए प्रमुख नई पहलों की शुरुआत की। इस पहल नें भारत में कारोबार करने की पूरी प्रक्रिया को आसान बना दिया। नई डी-लाइसेंसिंग और ढील के उपायों से जटिलता को कम करने और समग्र प्रक्रिया में गति और पारदर्शिता काफी बढ़ी है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग 2020' में भारत 79 स्थान की छलांग लगाकर 142वें (2014) से 63वें (2019) पर पहुंच गया। नवीनतम रिपोर्ट में तीन वर्षों में 67 रैंक के सुधार के साथ भारत लगातार तीसरी बार शीर्ष 10 सुधारकों में से एक रहा।

स्टार्ट-अप इंडिया
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
2015: स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया
पीएम मोदी के दूसरे स्वतंत्रता दिवस भाषण में 'स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया' नारा दिया था। यह योजना पांच अप्रैल 2016 को शुरू की गई जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमी को 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक बैंक ऋण सुलभ कराना है। 2019-20 में स्टैंड अप इंडिया योजना को 2025 तक बढ़ा दिया गया। अप्रैल में वित्त मंत्रालय ने बताया था कि पिछले सात वर्षों में स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत 1,80,000 से अधिक उद्यमियों को 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण मंजूर किए गए।
वहीं, स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप्स और नए विचारों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। इससे देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हों। स्टार्टअप इंडिया 16 जनवरी 2016 को शुरू की गई थी। पहल की शुरुआत के बाद से देश में 28 फरवरी 2023 तक 92,683 संस्थाओं को स्टार्टअप के रूप में मान्यता दी जा चुकी है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

जीएसटी
- फोटो :
अमर उजाला
2016: जीएसटी
इस अवसर पर पीएम मोदी ने जीएसटी लागू करने की घोषणा की थी। पीएम ने कहा था कि जीएसटी के द्वारा टैक्सेशन का एक प्रकार से एक समानता का, समान व्यवस्था का परिणाम आने वाला है। जो भारत जोड़ने का भी एक काम करेगा। इसके बाद जीएसटी को एक जुलाई 2017 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति में संसद के सेंट्रल हॉल में एक मध्य रात्रि समारोह में लॉन्च किया गया था।
सरकार की मानें तो टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के इसके प्रयासों और उपभोक्ताओं के अधिक खर्च करने की वजह से जीएसटी संग्रह जुलाई, 2023 में पांचवीं बार 1.60 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। जीएसटी संग्रह का यह आंकड़ा अब एक नया सामान्य है। इससे पहले सरकार को जीएसटी के रूप में जून, 2023 में 1.61 लाख करोड़ और मई, 2023 में 1.57 लाख करोड़ की कमाई हुई थी।

लाल किले से देश को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो :
ANI
2017: न्यू इंडिया का नारा
2017 के स्वतंत्रता दिवस भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस वर्ष देश में भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष और चंपारण सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ है, भारतीयों को 'न्यू इंडिया' बनाने के लिए दृढ़ संकल्प होना चाहिए। मोदी ने कहा था कि हम न्यू इंडिया बनाना चाहते हैं जो सुरक्षित हो, समृद्ध हो, शक्तिशाली हो। जहां सभी को समान अवसर मिलें, जहां आधुनिक विज्ञान का दबदबा हो। स्वतंत्रता संग्राम हमारी भावनाओं से जुड़ा है, आजादी के दौरान हर कोई देश की सेवा कर रहा था। परिवार में हर प्रकार के व्यजंन बनते हैं, जब वे व्यजंन भगवान के सामने जाते हैं तो प्रसाद बन जाते हैं।

आयुष्मान भारत के लाभार्थी
- फोटो :
अमर उजाला
2018: आयुष्मान भारत
इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम ने देश के 11 राज्यों के चुनिंदा जिलों में आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शुरू करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था अब समय आ गया है कि हम यह सुनिश्चित करें कि भारत के गरीबों को अच्छी गुणवत्ता और किफायती स्वास्थ्य सेवा मिल सके। प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान (आयुष्मान भारत योजना) 25 सितंबर 2018 (दीनदयाल उपाध्याय की जयंती) को शुरू किया गया।
योजना में शामिल किए जाने वाले हर परिवार को इलाज के लिए सालाना पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। योजना के प्रीमियम भुगतान केंद्र और राज्य सरकारें करती हैं। 10 अगस्त 2023 तक 3,62,67,137 आयुष्मान कार्ड जारी जा चुके हैं। अब तक 29,96,972 लाभार्थियों को इस योजना से लाभ हुआ है। वर्तमान में योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की संख्या 519 है जबकि सूचीबद्ध सरकारी अस्पतालों की संख्या 494 है।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत, पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो :
ANI
2019: सीडीएस का पद बनाने का एलान
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल रखने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ का पद बनाया जाएगा। इससे हमारी सेना मजबूत होगी। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा कि तीनों सेनाओं के सेनापति के रूप में सीडीएस की नियुक्ति की जाएगी।
सरकार ने 30 दिसंबर 2019 को जनरल बिपिन रावत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त करने का निर्णय लिया था। उस वक्त रावत सेना प्रमुख के तौर पर कार्यरत थे। आठ दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस की मृत्यु हो गई। इसके बाद 28 सितंबर, 2022 को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का दूसरा सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया।

ब्रज रज उत्सव में लगा हुनर हाट
- फोटो :
UP Braj Teerth Vikas Parishad
2020: 'वोकल फॉर लोकल'
74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' मंत्र को सामने रखा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि आजाद भारत की मानसिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए। हमें अपने स्थानीय उत्पादों की सराहना करनी चाहिए, अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो हमारे उत्पादों को बेहतर करने का मौका नहीं मिलेगा और उन्हें प्रोत्साहन नहीं मिलेगा।
केंद्र सरकार की मानें तो 'वोकल फॉर लोकल' अभियान की वजह से घरेलू उत्पादन तो बढ़ा ही है, एक्सपोर्ट में भी रिकॉर्ड वृद्धि आई है। सामान हो या सेवा का क्षेत्र हो, देश का निर्यात 2021-22 में ऑल टाइम हाई रहा। एक्सपोर्ट बढ़ रहा है यानि भारत के लिए बाहर ज्यादा से ज्यादा संभावनाएं बन रही हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव।
- फोटो :
अमर उजाला।
2021: आजादी का अमृत महोत्सव
15 अगस्त, 2021 को भारत की आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और इसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की। आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा की शुरुआत 12 मार्च 2021 को हो गई। यह उन गुमनाम नायकों की कहानियों को जीवंत करने के लिए है जिनके बलिदान ने हमारे लिए स्वतंत्रता को वास्तविक बना दिया। इस विषय के अंतर्गत कार्यक्रमों में बिरसा मुंडा जयंती (जनजातीय गौरव दिवस), नेताजी, शहीद दिवस जैसे कार्यक्रम शुरू किए गए। 75 सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम की समाप्ति एक वर्ष के बाद 15 अगस्त 2023 को होगी।

5जी सुविधा
- फोटो :
pixabay
2022: 5जी मोबाइल तकनीक
2022 में स्वतंत्रता के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की थी कि 5G मोबाइल तकनीक जल्द ही भारत में उपलब्ध होगी। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कहा था कि भारत का 'तकनीक' यहां है क्योंकि सरकार 5G, सेमीकंडक्टर निर्माण और ऑप्टिकल फाइबर केबल जैसी तकनीकों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पीएम मोदी ने कहा था कि ये प्रौद्योगिकियां जमीनी स्तर पर क्रांति लाएंगी। 5G सेवाओं को पहली बार भारत में प्रधानमंत्री द्वारा एक अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किया गया था। वर्तमान में, दो दूरसंचार ऑपरेटर- भारती एयरटेल और रिलायंस देश में 5G नेटवर्क उपलब्ध करा रहे हैं।